राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स खेल चंडीगढ़ में तवा फेंकेंगे महेंद्र सोनी

नरेश चौहान/सारंगढ़ बिलाईगढ़ /नगर भटगांव के शासकीय हाई स्कूल पिरदा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत महेंद्र सोनी का चयन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से तवा फेंक में राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 6 मार्च को सिविल सेवा राज्य स्तरीय एथलीट खेल चयन ट्रायल प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रांत से 150 खिलाड़ी शामिल हुए। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से भी खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें महेंद्र
सोनी का चयन तवा फेंक के लिए हुआ। ज्ञात हो की जिला से एकमात्र खिलाड़ी महेंद्र सोनी पूरे जिले की तरफ से खेलने चंडीगढ़ जा रहे हैं। राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स खेल चंडीगढ़ में 19 मार्च से 21 मार्च तक होगी जिसमें नगर भटगांव के महेंद्र सोनी अपना जलवा दिखाएंगे। महेंद्र सोनी के चयन होने पर कैरियर प्वाइंट नेशनल के प्राचार्य नरेश चौहान तथा नगर भटगांव के शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी, जिसमें गजेंद्र सोनी, उमाशंकर बंजारे, भोईसर, व धन्नो सोनी सहित सभी शिक्षक एवं प नगरवासी शामिल हैं।






