Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    ई-चालान वालों के लिए आखिरी चेतावनी, कल तक रजिस्ट्रेशन नहीं तो वाहन जब्ती की कार्रवाई तय

    06/05/2026 - 8:34 PM

    सरसींवा में शराब कोचियों पर पुलिस का कहर, 270 लीटर महुआ शराब संग छह आरोपी धराए

    06/05/2026 - 8:05 PM

    महुआ बेच रहे कोचियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गांवों में एकसाथ दबिश से सनसनी

    06/05/2026 - 7:58 PM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के श्रममंत्री ने जयसिंह अग्रवाल को कहा ‘डामर चोर’:लखनलाल बोले-हम BJP में आने का दबाव क्यों डालेंगे; कांग्रेस नेता पर कई आपराधिक केस

    HD MAHANTBy HD MAHANT22/03/2024 - 5:12 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को डामर चोर बता दिया। उन्होंने कहा कि, हम ऐसे लोगों पर क्यों दबाव डालेंगे कि BJP में आओ। जयसिंह पर कई आपराधिक मामले हैं। मंत्री देवांगन गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे।

    मंत्री देवांगन ने कहा कि, कांग्रेसी बड़ी संख्या में बीजेपी में शामिल होने को उतावले हैं। भाजपा ने सभी अच्छे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल रखे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के कांग्रेस नेताओं को डराने और दबाव डालकर भाजपा में शामिल कराने के आरोप पर कहा कि, कोरबा में ज्योत्सना महंत हार रही है। इससे बौखला कर अनाप-शनाब बयानबाजी की जा रही है।

    ‘हमने कई बड़ी घोषणाएं पूरी की’

    साय सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि किसानों को 2 साल का बोनस, महिलाओं को महतारी वंदन योजना समेत कई बड़ी घोषणाओं को हमने पूरा किया है। लोकसभा चुनाव के बाद अन्य सभी घोषणा पर भी काम किया जाएगा।

    बीजेपी ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धि

    • छत्तीसगढ़ के 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराया।
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने आधिकारिक निवास में वादे के अनुरूप बाद में गए। पहले उन्होंने वादों को वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में 3,799 करोड़ रुपए और वर्ष 2024-25 के बजट में 8,369 करोड़ रुपए इस प्रकार कुल 12,168 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।
    • प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए नि:शुल्क रेत उपलब्ध कराने निर्णय लिया गया।
    • किसानों की चिंता करते हुए भाजपा सरकार ने 2 सालों के धान का बोनस 25 दिसंबर को 3716 करोड़ रुपए किसानों को अविलंब दिया है।
    • छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना में प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे ट्रांसफर किए हैं।
    • कृषक उन्नति योजना के माध्यम से वादे के अनुसार किसानों के समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में 19,257 रुपए प्रति एकड़ सहायता राशि देने की शुरुआत कर दी है।
    • भाजपा सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा निभाते हुए 24 लाख 70 हजार से अधिक किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान कर दिया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    ई-चालान वालों के लिए आखिरी चेतावनी, कल तक रजिस्ट्रेशन नहीं तो वाहन जब्ती की कार्रवाई तय

    06/05/2026 - 8:34 PM

    सरसींवा में शराब कोचियों पर पुलिस का कहर, 270 लीटर महुआ शराब संग छह आरोपी धराए

    06/05/2026 - 8:05 PM

    महुआ बेच रहे कोचियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गांवों में एकसाथ दबिश से सनसनी

    06/05/2026 - 7:58 PM

    धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 24 घंटे में दूसरी गांजा खेप संग तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

    06/05/2026 - 4:15 PM

    रायपुर पुलिस के 6 कर्मियों पर कोर्ट सख्त, POCSO अदालत से नोटिस जारी; गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

    06/05/2026 - 2:43 PM

    नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस का दूसरा बड़ा वार, सांकरा नाका बना तस्करों का काल,तीन तस्कर गिरफ्तार

    06/05/2026 - 2:22 PM
    Editors Picks

    ई-चालान वालों के लिए आखिरी चेतावनी, कल तक रजिस्ट्रेशन नहीं तो वाहन जब्ती की कार्रवाई तय

    06/05/2026 - 8:34 PM

    सरसींवा में शराब कोचियों पर पुलिस का कहर, 270 लीटर महुआ शराब संग छह आरोपी धराए

    06/05/2026 - 8:05 PM

    महुआ बेच रहे कोचियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गांवों में एकसाथ दबिश से सनसनी

    06/05/2026 - 7:58 PM

    धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 24 घंटे में दूसरी गांजा खेप संग तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

    06/05/2026 - 4:15 PM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.