छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ बिलाईगढ़

नशे का कारोबार करते एक महिला भटगांव पुलिस के गिरफ्त में, भेजा गया जेल

आरोपीयां के कब्जे से 13 लीटर हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 1300/ रुपये जप्त

  • गिरफ्तार आरोपी – नीरा देवी यादव पति धनाराम यादव उम्र 35 वर्ष साकिन जुनवानी थाना भटगांव,जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
  • सारंगढ़ बिलाईगढ/ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल एवं SDOP बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर लोकसभा चुनाव आर्दश आचार संहिता के लगने उपरांत थाना क्षेत्र में होने वाले अवैध शराब,जुआ,सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में आज दिनांक 30.03.2024 को मय शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 A 0226 में हमराह प्र0आर0 10 आदित्य सिंह म0प्र0आर0 40 नीलम रत्नाकर आरक्षक 254,255,338 के साथ देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था, जरिये मुखबीर सूचना ग्राम धोबनीडीह के पास मिला की ग्राम जुनवानी का नीरा देवी यादव अपने घर में अवैध हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अधिक मात्रा में रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मौका स्थल पर पहूंचकर आरोपीयां नीरा बाई यादव के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर आरोपीयां नीरा बाई यादव के कब्जे 01. एक प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद पालिथिन में बंधा 26 पाऊच प्रत्येक में लगभग 500-500ml हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भरी हुई जुमला 13 लीटर लगभग किमती 1,300/रूपये को सीलबंद कर जप्त किया गया। आरोपीयां का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपीयां को दिनांक 30.03.2024 के 18/20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपीयां के परिजन को दिया गया । आरोपीयां के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपीयां को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजी गयी है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी, महिला प्रधान आरक्षक 40 नीलम रत्नाकर प्रधान आरक्षक 10 आदित्य सिंह आरक्षक 254,255,338 एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!