छत्तीसगढ़
नौसेना के जवान यहां चोरों का धावा, जेवरात और नकदी पार
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से वेदांत नगर उमरपोटी का रहने वाला नौसेना का जवान रितेश कुमार मुंबई में पदस्थ है। 18 मार्च को उसकी मां और बहन होली मनाने उसके पास मुंबई आए थे। दुर्ग के मकान में कोई नहीं था। वे ताला लगाकर रिश्तेदारों को बताकर मुंबई के लिए निकल गए थे।दुर्ग। जिले के उमरपोटी इलाके में नौसेना के एक जवान के घर सोने-चांदी के गहने और नगद की चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।