छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर:पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम का संयुक्त ऑपरेशन; LMG, AK-47 जैसे हथियार बरामद

छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उसूर थाना क्षेत्र में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवानों ने इस दौरान AK-47, LMG जैसे हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद जवान माओवादियों को घेरने के लिए CG पुलिस और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया।

3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

शुक्रवार की रात फोर्स नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंच गई। दोनों तरफ से नक्सलियों को घेरा गया। शनिवार सुबह नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फोर्स मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!