छत्तीसगढ़बिलासपुर

भटकी हुए बुजुर्ग महिला को पुलिस ने पहुंचाया सकुशल घर

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। पुलिस की डायल 112 सेवा आम लोगों के लिए कितनी मददगार साबित हो रही है, यह एक बार फिर सिद्ध हुई। जूना बिलासपुर निवासी‌ एक बुजुर्ग महिला भटक कर ग्राम फदहा खार पहुंच गई थी। 80 वर्षीय महिला दोपहर 3:00 बजे रास्ता भटक कर परेशान थी। और वह अपना पता भी नहीं बता पा रही थी। सूचना पाकर 112 की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने बुजुर्ग महिला से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पाई। बड़ी मुश्किलों से ढूंढते ढूंढते डायल 112 स्टाफ बुजुर्ग महिला का घर जूना बिलासपुर में ढूंढ पाए। उसके बाद उनके पुत्र को उनकी माताजी सुपुर्द कर दी गई। इस मामले में 112 के आरक्षक अजय कुजूर और चालक जयेश कश्यप की भूमिका सराहनीय रही। स्वयं एसपी रजनेश सिंह ने भी उनके इस प्रयास की प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button