सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी अभियान तेज कर दी है । लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी तय शेड्यूल में विधानसभाओं में गली गली भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे हैं। इसी तारतम्य में भाजपा प्रत्याशी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में तोखन साहु ने बिरकोणा सेंदरी मदनपुर भरारी पौसरा परसदा खमतराई रानीगाव बैमा नगोई बहतरई बिजौर उर्तम परसाही सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने अपील की। इस दौरान तोखन साहू ने कहा कि यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। मोदी जी भारत को 2047 तक भारत की विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। आज हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गए हैं। 2029 तक हम तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने जा रहे हैं। मोदी जी ने भारत को विश्वशक्ति बनाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसले लिए देश की सैन्य क्षमता को मजबूत किया। उन्हे अत्याधुनिक हथियारों से सज्जित किया स्वदेशी हथियारों के निर्माण पर बल दिया, दुश्मन देशों को अपनी नीति विश्व बिरादरी से अलग थलग कर उन्हे घुटनों पर ला दिया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि अभी हाल ही में आपके समर्थन में बनी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने सौ दिन के अल्प समय में ही चुनाव में किए। अपने सभी बड़े वायदों को पूरा कर दिया। किसानों को दो साल का बोनस 31 सौ रुपए में 21 क्विंटल धान की खरीदी महतारी वंदन योजना में प्रदेश की महिलाओं को उपहार देने का काम किया। यह मोदी जी की गारंटी है मोदी है तो मुमकिन है। यही नहीं आपके बेलतरा क्षेत्र में 300 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक किसान पुत्र को यहां से उम्मीदवार बनाया है जो आपकी सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस ने एक ऐसे प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है जिनके नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है फैसला आपको करना है। प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन दिया अब लोकसभा में आपका आशीर्वाद चाहिए। इस अवसर पर विजयधर दीवान उमेश गौराहा विक्रम सिंह शंकर दयाल शुक्ला तिलक साहू निखिल केसरवानी राजेश सूर्यवंशी प्रणव समदरिया अनिल पाण्डे जनक देवांगन रामनिवास शास्त्री किशोर मंजारे राजेन्द्र साहू अनमोल झा शैलु गोरख कुंदन दीवान दिनेश सिंह हरबंश कस्तूरिया यश देवांगन आदित्य पाण्डे अंकुर सिंह पेशीराम जायसवाल नीरज पाण्डे शिवराज साहू सूरज तिवारी राज केवट पवन यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read Next
23 hours ago
बिलाईगढ़ में 18 अक्टूबर को होगा ब्लॉक स्तर महिला खेलकूद प्रतियोगिता
23 hours ago
भटगांव के नगर पंचायत सभाकक्ष में 18 अक्टूबर को होगा कौशल पखवाड़ा शिविर
23 hours ago
उल्लास नवभारत साक्षरता केंद्र का कलेक्टर धर्मेश साहू ने किया उद्घाटन
1 day ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने शासकीय कन्या हाईस्कूल बरमकेला का निरीक्षण किया
1 day ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने जल जीवन मिशन के पानी टंकी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया
1 day ago
पत्रकारों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
2 days ago
शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़ में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
2 days ago
संयुक्त बस्तर पत्रकार संघर्ष समिति के वृहद आंदोलन में 6 राज्यों के पत्रकार होंगे शामिल
3 days ago
कलेक्टर धर्मेश साहू ने बरमकेला क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया
5 days ago
श्रमिक या उनके दो बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग
Related Articles
Check Also
Close