छत्तीसगढ़

महानदी नाव हादसा, अब तक 7 शव निकाले गए:छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा में पलटी थी मंदिर जा रहे लोगों की नाव; एक लापता की तलाश जारी

रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 लापता की तलाश की जा रही है। महानदी में शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राधिका निषाद नाम की महिला का शव कल ही बरामद हो गया था।

गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला है।

इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से अब तक 7 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, 1 लापता घसनीन की तलाशी के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!