Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTMay 11, 2024

    चिंगराजपारामें विवाहित पड़ोसी नाबालिग को भगा ले गया पुलिस निष्क्रिय

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। चिंगराजपारा सुभाष चौक में रहने वाला बदमाश अपने से आधी उम्र की नाबालिग को भगा ले गया। चिंगराजपारा सुभाष चौक विष्णु किराना दुकान के सामने व्यापार विहार में हमाली मजदूरी करने वाला व्यक्ति रहता है, जिसकी अनपढ़ पत्नी मजदूरी करती है। उनकी चार बेटियां हैं जिनमें से सबसे छोटी दसवीं कक्षा की छात्रा 15 साल और 7 महीने की नाबालिग गत 24 अप्रैल सुबह 8:00 बजे अचानक कहीं गायब हो गई। परिजनों ने उसे ढूंढा लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला तो उन्होंने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। इधर पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके ही मोहल्ले में रहने वाला शादीशुदा अजय ठाकुर उनकी नाबालिग बच्ची को बहलाफुसला कर उससे शादी करने के नाम पर भगा ले गया है।पीड़ित महिला ने बताया कि शुरू से ही अजय ठाकुर उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि अजय ठाकुर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के अलावा उसे गलत लोगों के हाथों बेच भी सकता है या फिर वेश्यावृत्ति में झोंक सकता है। इन लोगों ने यह भी पता लगा लिया है कि अजय ठाकुर उनकी नाबालिग बेटी को भगाकर कर कवर्धा ले गया है, इसकी भी जानकारी उन्होंने सरकंडा थाने में दी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सरकंडा थाने के प्रभारी खुद ही खुदकुशी मामले की जांच में उलझे हुए थे इसलिए उन्होंने इस और कोई ध्यान नहीं दिया।चिंगराजपारा की नाबालिग बच्ची को उसके ही मोहल्ले का बदमाश अजय ठाकुर भगा कर ले गया है, इस बात की पुष्टि खुद उसकी पत्नी कर रही है, जो अब अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती और चाहती है कि उसके पति को उसके किए की सजा मिले।इस मामले में अभी-अभी सरकंडा थाने की जिम्मेदारी संभाले वाले नए थानेदार तोप सिंह नवरंग ने कहा कि वे इस मामले में पूरी गंभीरता बरतेंगे और तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के साथ नाबालिग को भी बरामद करेंगे। वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर नाबालिग कम उम्र में हारमोंस के वशीभूत होकर इस कदर बावली हो जाती है कि वह किसी के भी झांसे में आकर उसके साथ भाग जाती है, भले ही इसका दुष्परिणाम खुद उसे ही क्यों न भुगतना पड़े। इस मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी का सुराग भी लगा लिया, लेकिन पुलिस उसे ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही, शायद इसलिए की उनकी माली हैसियत कुछ भी नहीं है। मगर यह हैरान करने वाली बात है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी और आईजी को भी ज्ञापन सौंपने की बात कही है। अब उम्मीद की जानी चाहिए कि नए थानेदार इस मामले को जल्द सुलझाएंगे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026

    नाबालिग को भगाकर किया दुष्कृत्य आरोपी पकड़ा गया

    April 24, 2026

    दिया था नकली चांदी बदले में चांदी ज़ेवर खरीदने पहुंचा ठग गिरफ्तार

    April 24, 2026
    Editors Picks

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.