Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTMay 18, 2024

    “अहिल्याबाई होलकर जयंती: वीर मराठनी जिसने होलकर राज्य पर आंच नहीं आने दिया”

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैस शाश्वत

    मराठा साम्राज्य की विशाल जिम्मेदारियां को अनेक कठिनाइयों के बावजूद अपने नाजुक मगर दृढ़ कंधों पर कुशलता पूर्वक ढोने वाली वीर मराठिनी अहिल्याबाई होल्कर बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि एवं क्षत्रिय गुणों की स्वामिनी थी। उनका विवाह मात्र नौ वर्ष की अल्पायु में ही मल्हार राव होलकर के एकमात्र पुत्र खंडे रावल से हुआ था। नववधू अहिल्या दक्षिण के चोढी नामक छोटे से गांव के पटेल भाणरोजी सिंधिया की पुत्री थी। अहिल्या के पति खंडेराव छोटी उम्र से ही बिगड़े और ऐसा कोई भी दुर्गुण नहीं बचा रह गया था जो उनमें न हो ,तभी तो मल्हार राव ने अनेक इंद्र परियों सी लड़कियों के प्रस्ताव आने के बावजूद रंग रूप में साधारण एवं सांवली सी कन्या अहिल्या को अपनी पुत्र वधू के रूप में चुना था। वृद्ध मल्हार राव की पारखी आंखों ने उन्हें देखते ही पहचान लिया था कि मेरे नकारा एवं बिगड़ैल पुत्र को सुधारने एवं संवारने के साथ-साथ मराठा परिवार की श्रेष्ठ बहु साबित होगी। कालांतर में यह हुआ भी ठीक वैसा ही जैसा मल्हार राव ने सोचा था मल्हार राव को अपने कई लोगों के उलाहने भी सुनने को मिले कि ‌ऐसे बिगड़ैल बेटे को समहालने के लिये तो इंद्र परी सी बहु चाहिये थी। मैंने तो एक से एक सुंदर लड़कियाँ बताई भी थी। परंतु इनके भाग्य में हो तब न। तीसरी आवाज आई। चुप रहो देखो वर वधु इधर ही आ रहे हैं। खंडेराव के परम मित्र एवं उनके रिश्ते में भाई लगने वाले तुकोजीराव भी विवाह में सम्मिलित थे। उन्होंने देखा वर वधु मिठाईयाँ बांटते हुये उनकी ओर ही आ रहे थे। वधु के हाथ में मिठाईयों से भरा स्वर्ण पात्र था और वर उसमें से मिठाईयाँ देकर सबका मुँह मीठा करा रहा था। तुकोजी और खांडेराव लगभग हम उम्र वे, अतः तुकोजी ने उनके पास आ जाने पर कहा “नहीं खंडू ऐसे नहीं लूँगा। पहले तुम दोनो “उखाड़” (दोहा या शेर जैसी‌ मराठी तुकबंदी )लेकर एक दूसरे को खिला लों, तब मैं मिठाई लूँगा। फिर क्या था चारो तरफ से शोर होने लगा, पहले नववधु उखाड़ा लेगी। जोर से बोलना भाभी सबको सुनाई देना चाहिये। सुनो, भई उखाड़ा सुनो। तब उस आठ नौ साल की छोटी सी नववधु ने खनकते हुये मधुर स्वर में उखाड़ा कहा – “कुलस्त्रीचा श्रृंगार अहिन आहे सेवा आणिदान। खंडेरावांचे नावं होऊन चतुर राखते सर्वांचा गान । ।”
    विवाह के पश्चात नववधु अर्थात कुलस्त्री का सच्चा श्रृंगार तो सेवा और दान धर्म हैं। आप सबके आग्रह पर ही में “खंडेराव” का नाम मुख से कह रही हूँ।” उखाड़ा लेकर अहिल्या ने लंबी लंबी पलकें उठाकर क्षण मात्र को तुकोजी की और देखा। वह मानी पूछ रही थीं, क्यों आया पसंद उखाड़ा? आसमानी रंग की नौगजी वृटीदार बनारसी साड़ी में सुशोभित स्वस्थ श्यामल काया, पीठ पर लंबे घने काले केशों की नागिन सी लोटती वेणी, सुकुमार गोल चेहरा, भव्य ललाट, धनुषाकार लंबी भौहे और बड़ी बड़ी सुंदर काली आँखे। अहिल्या का वह नववधु रुप तुकोजीराव को ता उम्र याद रहा। ससुराल पहुँची वधू प्रथा के अनुसार नववधु ने देहरी पर चावल से भरी नाप को पैर से लुढ़काकर गृहप्रवेश किया। इधर बारातियों में खुसुर – फुसुर चल रही थी। पता नहीं क्या देखकर मल्हारराव इस लड़की पर रीझ गये। लड़की तो रुप रंग में बड़ी साधारण सी है एक आवाज आई। इतना भी नहीं समझे। अरे इन्हें अपनी लड़की देता ही कौन? इनके अपने लड़के खंडेराव के रंग ढंग तो तुम जानते ही हो,ससुराल में आते ही अहिल्या ने अपनी तीनों सास को सेवा शुश्रुसा और अपने मृदुल व्यवहार से इतना अभिभूत कर दिया कि वे तीनों हमेशा अपनी नववधु की प्रशंसा करते नहीं थकती थीं। वहीं अहिल्या ने अपने मीठे नम्र स्वभाव, चतुराई तथा स्नेहमय स्वभाव से छोटे बड़े, अपने पराये सबका मन जीत लिया। सुबेदार मल्हारराव कभी कभी हँसी – मजाक में कहते तुक्या अरे, तुम्हारी ये तीनों चाचियाँ यदि किसी की तारीफ कर दें तो समझ लो कि वह व्यक्ति भगवान से भी बड़ा है। इस पर गौतम बाई (सास) गरदन झटकते हुये कहती चलो जी आपको तो हर समय मजाक सुझता हैं। मेरी बहु है ही ऐसी गुणवंती। आखिर पसंद किसकी है। मेरी ही तो है न वह कभी गलत हो ही नहीं सकती। अहिल्या तो होल्कर कुल की भाग्यलक्ष्मी है। मल्हारराव गर्व से कहते हैंः सचमुच ही अहिल्या बाई के आगमन के बाद होल्करों का बल वैभव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही गया। खंडेराव बड़ा ही नालायक व्यक्ति था। राजकाज में उसे जरा भी रुचि नहीं थी। परंतु अहिल्या बाई ने भी कभी उसका अनादर नहीं किया। कभी कभी हताश होकर मल्हारराव तुकोजी से कहते, यह खंडू तो निरा पत्थर है इसे लाख सिखाओ,पर यह ज्यों का त्यों बना रहेगा। तुकोजी, अरे तुम इस पर क्यों मेहनत कर रहे हो? उससे तो अच्छा है कि इस अहिल्या को सिखाओ। मैं तो यहीं करता हूँ। अहिल्या बाई कहती, मामाजी, उन्हें कुछ मत कहिये, क्या करना है, मुझे बताईये। मैं अभी कर देती हूँ। और अहिल्या बाई ससुर के प्रत्येक आदेश का पालन कर उनकी गैरहाजिरी में भी राज्य का प्रबंध इतने अच्छे ढंग से करती कि देखने वाले दंग रह जाते। अहिल्या बाई की निच्छल
    प्रीति तथा नम्र सेवाभाव देखकर उसका पति खंडेराव भी धीरे – धीरे सुधरता गया। उसके दुर्व्यसन छूट गये। वह राजकाज में रुचि लेने लगा। यही नहीं पत्नी के प्रेरणा से वह युद्ध कला में भी निपुण होने लगा। एक दिन तुकोजी ने उससे कहा खण्डू भैया, तुम्हारा तो मानो कायाकल्प हो गया, ऐसा कौन सा जादू हो गया? तब हँसकर खण्डेराव जवाब देते नहीं नहीं तुक, बाबा तो मुझे पत्थर कहते हैं। परंतु सतत अभिषेक से वह पत्थर भी तो गोल और चिकना होकर शलिग्राम कहलाता है। मेरी स्त्री अहिल्या ऐसी ही पावन जलधारा है। जिसने आज मुझे इस लायक बनाया है। यह कहते हुये खण्डेराव के नेत्र कृतज्ञता और गर्व से चमक उठे। इसी दौरान अहिल्या बाई ने पुत्र भालेराव एवं पुत्री मुक्ता के जन्म दिया। पर होल्कर खानदान की खुशियों को ज्यादा दिन नहीं मिल पाया। उनका पुत्र कम उम्र में ही चल बसा। वहीं सूरजमल के साथ कुंमेरी के युद्ध में बंदूक की गोली छाती में लगने से खण्डेराव भी वीरगति को प्राप्त हो गये। अहिल्या बाई उस समय युद्धभूमि में ही थी। पति की मृत्यु के समाचार ने उन पर वज्राघात कर दिया। परंपरानुसार के पति की चिता के साथ सती होने जा रही थी, पर स्वसुर मल्हारराव की दयनीय दशा और उनके करुण प्रार्थना पर उन्होंने अपना विचार त्याग दिया। उस दिन के बाद से अहिल्या बाई सेवामयी सन्यासिनी बन गई। उन्होंने सभी रंगीन कीमती लिबास, अलंकार तथा वैभव विलास संपूर्ण रुप से त्याग दिये। श्वेत वस्त्र धारण कर वैयक्तिक सुखभोगों
    को तिलांजलि देकर उसने सारा जीवन मानव जाति की सेवा में अर्पित कर दिया। अब तक यह केवल होल्कर कुल की बहु थी, पर अब वह सबकी माता, लोकमाता वा मातोश्री सरकार बन गई।अनेक वज्राघातों के साथ अहिल्या बाई ने होल्कर राज घराने का राजकाज पूरी कुशलता से सम्हाल लिया। तुकोजी राव भी सजग प्रहरी की भाँति निच्छल उन्हें हमेशा पूरी वफादारी के साथ सहयोग प्रदान करते रहे। राज्य के अन्य प्रभावशाली लोगों को एक औरत के हाथ में राज्य की बागडोर रहना खटकने लगा था। षडयंत्रों और चालबाजियों की गोटियाँ चलने लगीं, तुकोजीराव को भी खूब तोड़ने की कोशिश की गई। अहिल्या का पुत्र भालेराव अल्पवयस्क होने के साथ साथ पिता की तरह पूरी तरह से नकारा था। पर इन सभी विपरीत परिस्थितियों को पूरी चतुराई एवं कौशल से एवं जहाँ बल की जरुरत थी वहां रणकौशल का प्रयोग कर रानी अहिल्या बाई ने सभी विरोधियों के हौसले पस्त कर दिये थे।
    वर्तमान के पश्चिम निमाड़ (खरगोन) में नर्मदा के किनारे स्थित महेश्वर एक सुप्रसिद्ध पौराणिक एवं धार्मिक स्थल है, जिसका पुरातत्व एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। महेश्वर का प्राचीन नाम महिष्पति था। यही महेश्वर अहिल्या बाई होल्कर की राजधानी रही है। उन्होंने यहाँ नर्मदा किनारे अनेक शिव मंदिर तथा घाट बनवाये। सुंदर घाटों की पंक्तियों एवं बहुतायत से शिव मंदिरों के कारण इसे देश में दूसरी काशी के रुप में भी जाना जाता है। इन घाटों में से अधिकांश का निर्माण सन् 1799 में यशवंतराव होल्कर प्रथम के कार्यकाल में आरंभ होकर सन् 1933 में पूरा हुआ था। देवी अहिल्या बाई की क्षत्री व तीन घाटों के निर्माण में लगभग एक करोड़ रुपया उस समय कृष्णा बाई ने लगाये थे। महेश्वरी में अहिल्या बाई ने जितने वर्षों तक शासन किया, उन्होंने दरबार सदैव एक साधारण सी राजगद्‌दी पर लगाया, जो आज भी दर्शनार्थ रखी हुई हैं। इस प्रकार की साधारण राजगृद्‌द्दी देश के अन्य किसी भी राजघराने में नहीं रही होगी। यहाँ स्थित किले में अहिल्या बाई होल्कर का एक मंदिर भी स्थापित है, अहिल्याबाई के विश्वासपात्र एवं सलाहकार तुको जी को साजिश में शामिल होने एवं लालच दी गई, पर स्वामी भक्त तुकोजी नहीं टूटे। मल्हारराव की मृत्यु के बाद इतने बड़े होल्कर राज्य के लालच में कई लोगों की मति भ्रष्ट हो गई जिन्हें अहिल्याबाई और उनके विश्वस्त तुकोजी ने बखूबी संभाला था।

    सुरेश सिंह बैस शाश्वत

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026

    नाबालिग को भगाकर किया दुष्कृत्य आरोपी पकड़ा गया

    April 24, 2026

    दिया था नकली चांदी बदले में चांदी ज़ेवर खरीदने पहुंचा ठग गिरफ्तार

    April 24, 2026
    Editors Picks

    शीतल प्रसाद पाटनवार स्वच्छता योद्धा से सम्मानित ; दुलहरा सरोवर रतनपुर में चलाया सफाई अभियान

    April 24, 2026

    24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: ग्राम स्वराज, सहभागिता और लोकतंत्र की जड़ें

    April 24, 2026

    गौ सेवा एवं संरक्षण करना सभी का दायित्व है: डाॅ पाठक

    April 24, 2026

    अंग्रेजों के जमाने का कलेक्ट्रेट भवन का होगा संरक्षण: होगा कायाकल्प

    April 24, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.