छत्तीसगढ़बिलासपुर

“पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 इंस्पेक्टरों का एक साथ तबादला, जानें नई पदस्थापना”

बिलासपुर: प्रदेश में एक बार फिर से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। बिलासपुर के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इस बार 13 पुलिस निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत शाखा के निरीक्षक सुम्मत राम साहू को सिटी कोतवाली थाने का प्रभार दिया गया है। वहीं, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी को सिरगिट्टी थाना भेजा गया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम को पुनः महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, रतनपुर थाना प्रभारी देवश सिंह राठौर को तखतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है और तखतपुर थाना प्रभारी हरिश टांडेकर को बेलगहना चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

यह तबादला आदेश बिलासपुर पुलिस विभाग में ताजगी और नई ऊर्जा लाने का प्रयास है, जिससे विभाग के कार्यों में सुधार और गति आ सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!