कोसीरसारंगढ़ बिलाईगढ़

“कोसीर थाना प्रभारी अमृत भार्गव और उनकी टीम की सख्त कार्रवाई: 100 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को भेजा जेल!”

सारंगढ़ बिलाईगढ़/कोसीर, 09 अक्टूबर 2024:थाना कोसीर की पुलिस ने एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघनपुर के निवासी प्रशांत ऊर्फ चिंकी भारद्वाज (26) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कुल 100 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की सामग्री और उपकरण सहित 28,805 रुपये की जप्ती की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल, और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के घर पर घेराबंदी की और कच्ची शराब एवं संबंधित सामग्री को जब्त किया। चूंकि यह मामला अजमानतीय प्रकृति का है, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी अमृत भार्गव और उनकी टीम के प्रआर अनिल जायसवाल, अंजना मिंज, आरक्षक गौतम भारती और नरेन्द्र चंद्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई ने अवैध शराब के कारोबार को एक बड़ा झटका दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!