Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रफ्तार ने छीनी 18 साल की जिंदगी, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार

21/11/2026 - 1:11 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी, ST बहाली की मांग को लेकर रखा तथ्यपरक पक्ष

19/11/2026 - 3:16 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

HD MAHANTBy HD MAHANT25/04/2026 - 5:38 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता स्वगणना का ऑनलाइन फॉर्म 30 अप्रैल तक स्वयं भर सकते हैं नागरिक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शुक्रवार संध्या को आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी भारत की जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना में नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी तथा इसका उपयोग केवल विकास योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। यह जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की योजना का आधार स्तंभ है। इस बार प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे डेटा संग्रह अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगा। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत नागरिकों की जानकारी किसी भी पुलिस जांच, आयकर या अन्य कार्यवाही में उपयोग नहीं की जा सकती।

डॉ कन्नौजे ने कहा कि जनगणना को दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। पहला चरण मकान सूचीकरण का होगा, जो 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इसके तहत लगभग 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी। मुख्य जनगणना फरवरी 2027 से शुरू होकर मार्च 2027 तक पूरी की जाएगी, जिसमें करीब 33 प्रश्नों के माध्यम से नागरिकों की सामाजिक आर्थिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा।

डिजिटल प्रक्रिया के तहत नागरिक स्वगणना का ऑनलाइन फॉर्म 30 अप्रैल तक वेबसाईट (एसई डाॅट सेंसस डाॅट जीओव्ही डाॅट इन) पर स्वयं भर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें एक विशेष आईडी प्राप्त होगी। गणना कर्मी (प्रगणक) के घर पहुंचने पर यह आईडी दिखाने से पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी। पलायन किये या मई में घर पर नहीं रहने वालों को इसका उपयोग किया जाना चाहिए ताकि वे जनगणना से वंचित नहीं हो। इस बार प्रगणक स्मार्टफोन व विशेष मोबाइल ऐप के जरिए डेटा संग्रह करेंगे,जिससे दूरस्थ क्षेत्रों का डेटा भी रियल टाइम में सुरक्षित सर्वर पर अपलोड होगा और त्रुटि की संभावना कम होगी। प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू, यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, दीपक थवाईत सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260425-WA0012.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  पक्षियों के लिए "स्ट्रांग वूमेन'एस पावर क्लब" की अनोखी पहल: पानी व दाने की व्यवस्था कर फैलाई जागरूकता
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

रफ्तार ने छीनी 18 साल की जिंदगी, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार

21/11/2026 - 1:11 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी, ST बहाली की मांग को लेकर रखा तथ्यपरक पक्ष

19/11/2026 - 3:16 PM

पनिका-पनका समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ST बहाली की मांग उठाई, विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव लाने का आग्रह

18/11/2026 - 1:29 AM

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

17/11/2026 - 5:38 PM

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

17/11/2026 - 2:43 AM

Comments are closed.

पोस्ट

रफ्तार ने छीनी 18 साल की जिंदगी, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार

21/11/2026 - 1:11 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी

19/11/2026 - 5:20 PM

रायपुर एयरपोर्ट पर संजय जोशी से मिले पनिका-पनका समाज के पदाधिकारी, ST बहाली की मांग को लेकर रखा तथ्यपरक पक्ष

19/11/2026 - 3:16 PM

पनिका-पनका समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ST बहाली की मांग उठाई, विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव लाने का आग्रह

18/11/2026 - 1:29 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.