सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोन्धरा में रहने वाले किसान जनक राम केवट की दीपावली काली हो गई। उसकी पत्नी की लाश फांसी पर लटकती हुई मिली। 50 वर्षीय जनक राम केवट पेशे से किसान है। उसकी 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीबाई ने नरक चतुर्दशी के दौरान पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की। खाना खाने के बाद जनक राम अपने बच्चों को लेकर ग्राम बहतरात में गम्मत देखने चला गया। घर में जनक राम की 16 साल की बेटी अपनी मां के साथ मौजूद थी। रात करीब 2:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो मां बिस्तर पर नहीं थी। मां को ढूंढते हुए वह दूसरे कमरे में गई तो बरामदे में म्यार पर लक्ष्मीबाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घर लौटने पर जनक राम को इसकी जानकारी हुई। अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का अनुमान है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। महिला ने खुदकुशी क्यों की पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Read Next
4 days ago
बरमकेला में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ‘अटल परिसर’ का लोकार्पण
4 days ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की पत्रकार भवन के लिए 25 लाख और समिति के लिए 1 लाख की घोषणा
5 days ago
न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ी भाषा का महाकुंभ: नौवें प्रांतीय सम्मेलन का आग़ाज़
6 days ago
कबीर स्मृति महोत्सव में युवा उद्योगपति घनश्याम अग्रवाल विशिष्ट अतिथि, अंतरराष्ट्रीय संत गुरुभूषण साहेब के हाथों प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
1 week ago
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने मंच पर साहित्यकार का किया अपमान
1 week ago
रासेवा नशा मुक्ति अभियान में कवियों ने बांधा शमां
1 week ago
छत्तीसगढ़ के तीन न्यायालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
1 week ago
धुन के पक्के प्रदीप ने अपनी जिद से बदली किस्मत की तस्वीर
1 week ago
सशक्त मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर- पोषण निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं सूरजपुर की महिलाएं
1 week ago
वेनेजुएला पर हमला अमेरिका की दादागिरी कंही तीसरा विश्व युद्ध न करा दे
Related Articles
Check Also
Close




