छत्तीसगढ़बिलासपुर

दो बाइक के बीच भयंकर टक्कर तीन घायल हुए

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जब दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह घटना पेपर मिल के पास हुई, जहां बिलासपुर से मस्तूरी की ओर जा रहे एक बाइक सवार को सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 को सूचित किया। 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की गति बहुत अधिक थी, जिससे टक्कर के दौरान गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!