छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद

प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री ने किया पूजनीय संत का स्वागत

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने पं. धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत शाल और श्रीफल भेंटकर आत्मीयता से किया।

गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। राजधानी रायपुर आने से पहले उन्होंने कांकेर और कवर्धा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज, और निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने संत शास्त्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!