नगर पंचायत सरसीवा में भाजपा का दबदबा, गुलेचन बंजारे बनीं अध्यक्ष
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – नगर पंचायत सरसीवा में भाजपा ने अपना परचम लहराते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित श्रीमती गुलेचन बाई बंजारे ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।
पार्षद चुनाव में भी भाजपा का वर्चस्व रहा। वार्ड क्रमांक 01 से पूर्णिमा वारे (कांग्रेस), वार्ड 02 से छोटेलाल रत्नाकर (बसपा), वार्ड 03 से शिव कुमार भारती (भाजपा), वार्ड 04 से श्रीमती रामकली साहू (भाजपा), वार्ड 05 से प्रदीप शर्मा (भाजपा), वार्ड 06 से श्यामू पांडे (भाजपा), वार्ड 07 से कार्तिकेश्वर यादव (भाजपा), वार्ड 08 से श्रीमती अंजली भारद्वाज (कांग्रेस), वार्ड 09 से श्रीमती पदमा भारती (भाजपा), वार्ड 10 से रेशम कुर्रे (निर्दलीय), वार्ड 11 से श्रीमती निर्मला निराला (भाजपा), वार्ड 12 से भुनेश्वर बंजारे (भाजपा), वार्ड 13 से नारायण साहू (भाजपा), वार्ड 14 से श्रीमती रेणु अग्रवाल (भाजपा) और वार्ड 15 से रतन लहरे (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की।
इस चुनाव में भाजपा ने नगर पंचायत में अपना मजबूत प्रभाव बनाया, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को सीमित सफलता मिली।