Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    सरकारी दफ्तर में मारपीट और सीधे कलेक्टर का एक्शन—3 दिन में जवाब नहीं तो एकतरफा कार्रवाई तय!”

    April 17, 2026

    सड़क निर्माण में देरी; हाईकोर्ट नाराज – प्रक्रिया के बहाने जनता को परेशान नहीं किया जा सकता

    April 17, 2026

    सोशल मीडिया की सच्चाई और हमारी जिम्मेदारी

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ HD MAHANTBy HD MAHANTSeptember 30, 2025

    निर्माण कार्य गुणवत्ता और समय पर पूर्ण हों, कोई भी काम न रुके : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सारंगढ़ में सड़क के गड्ढे की मरम्मत, सफाई, फागिंग और प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश

    निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा की बैठक में पूर्ण करने के निर्देश

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 सितम्बर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले में प्रगतिरत कार्यों और मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में की गई। इसमें मुआवजा प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जल संसाधन विभाग के एसडीओ एस के चंद्राकर और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता पी एल पैकरा को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राशन कार्ड को नियम कानून के अनुसार बनाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने सारंगढ़ में आगामी दशहरा की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि सारंगढ़ के सड़क को गड्ढे को शीघ्र ठीक करें। नालियों की सफाई कराएं। शहर में फागिंग और प्रकाश व्यवस्था करें। फसल सत्यापन, गिरदावरी और एग्रिस्टेक में किसान पंजीयन की समीक्षा में कलेक्टर ने सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार, पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी आदि को समन्वय कर 2 अक्टूबर में मुनादी करने और ग्राम सभा की बैठक में किसानों की सूची चस्पा कर दावा आपत्ति प्रस्तुत कराने के निर्देश दिए। बैठक में धरती आबा, नगरीय निकाय क्षेत्र में सर्वे, जल जीवन मिशन, जाति प्रमाण पत्र, मल्टीविलेज जल आवर्धन, सड़क निर्माण में पेड़ कटाई, मौसमी बीमारी, रजत जयंती, सांसद खेल में खिलाड़ियों का पंजीयन आदि के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एस के टंडन सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    बैठक में जिले के अब तक आयुष्मान और आयुष्मान वय वंदना कार्ड नहीं बनाए उन नागरिकों की संख्या और कुष्ठ, टीबी रोगियों के सर्वे, उनके इलाज का निरंतर मॉनिटरिंग के संबंध में सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने कलेक्टर को जानकारी दी। डॉ कन्नौजे ने सीएमएचओ को आश्रम छात्रावास की बालिकाओं के स्वास्थ्य जांचकर उनके दवा और डाइट चार्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले के अधिकारियों को कुष्ठमुक्त की शपथ दिलाई।

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ऐसे हितग्राही जो प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करते हुए अभी तक आवास निर्माण कार्य नहीं किए हैं, उन सभी से सरकार की राशि वसूली के लिए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने तीनों सीईओ जनपद पंचायत और एसडीएम वर्षा बंसल और प्रफुल्ल रजक को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ऐसे मामलों में सरकार की राशि का सख्ती से वसूली कराएं।

    पीएमश्री योजना के तहत जिले के स्कूलों में निर्माणाधीन भवन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले के सड़क, पुल ,पुलियों, स्कूल, कालेज, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन और कार्यालय आदि सभी प्रकार के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर सभी एसडीओ और इंजीनियर गंभीरता से ध्यान दें। वे ईंट, सीमेंट और छड़ की क्वालिटी की जांच करें और अमानक हो तो उसे रिजेक्ट करें और अच्छी क्वालिटी की ईंट, सीमेंट और छड़ का उपयोग करें।

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएम आवास योजना ग्रामीण और शहरी, हाउसिंग बोर्ड, सीजीएमएससी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नेशनल हाईवे, लोक निर्माण और पीएम ग्रामीण सड़क आदि के अधिकारियों को कहा कि जिले का कोई भी निर्माण कार्य रुकना नहीं चाहिए। जहां निर्माण एजेंसी के रूप में कार्यरत ठेकेदार या ग्राम पंचायत किसी कारणवश काम नहीं करता, तो वहां रुकना नहीं है। उतने कार्य का हिसाब बनाकर उसके कार्य को निरस्त करे और बाकी कार्य को अन्य निर्माण एजेंसी जैसे आरईएस आदि को प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    सरकारी दफ्तर में मारपीट और सीधे कलेक्टर का एक्शन—3 दिन में जवाब नहीं तो एकतरफा कार्रवाई तय!”

    April 17, 2026

    सड़क निर्माण में देरी; हाईकोर्ट नाराज – प्रक्रिया के बहाने जनता को परेशान नहीं किया जा सकता

    April 17, 2026

    सोशल मीडिया की सच्चाई और हमारी जिम्मेदारी

    April 17, 2026

    प्राचीन जनजातीय आस्था और लोकजीवन का अद्भुत पर्व — “बीदर”

    April 17, 2026

    निगम प्रशासन में में रोड से अतिक्रमण हटाया, ठेले व नो-पार्किंग से वाहन किया जब्त

    April 17, 2026

    पढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यातायात पुलिस, प्रशासन ने आमजन के सुविधा हेतु किए विशेष इंतजाम

    April 17, 2026
    Editors Picks

    सरकारी दफ्तर में मारपीट और सीधे कलेक्टर का एक्शन—3 दिन में जवाब नहीं तो एकतरफा कार्रवाई तय!”

    April 17, 2026

    सड़क निर्माण में देरी; हाईकोर्ट नाराज – प्रक्रिया के बहाने जनता को परेशान नहीं किया जा सकता

    April 17, 2026

    सोशल मीडिया की सच्चाई और हमारी जिम्मेदारी

    April 17, 2026

    प्राचीन जनजातीय आस्था और लोकजीवन का अद्भुत पर्व — “बीदर”

    April 17, 2026
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.