छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहडोल – नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, टला बड़ा हादसा

बिलासपुर16 मार्च 2026/दपूम रेलवे के नागपुर मंडल में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब 11202 शहडोल नागपुर एक्सप्रेस के गार्ड कोच का एक पहिया अचानक पटरी से उतर गया। यह घटना नैनपुर और केवलारी स्टेशन के बीच किलोमीटर 1125/2 के पास दोपहर करीब 12 बजकर 23 मिनट पर हुई। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रेन में सवार किसी भी यात्री बार्ड को कोई चोट नहीं आई और सभी की सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार शहडोल से नागपुर जा रही यह ट्रेन नैनपुर स्टेशन से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर रवाना हुई थी। इसी दौरान ट्रेन के पीछे लगे एसएलआर कोच का आगे का एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर से एआरएमई को तुरंत मौके के लिए खाना किया गया और रेलवे के अधिकारी व तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुट गए। इस घटना का असर 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस पर भी पड़ा, जिसके लिए रेलवे प्रशासन ने रेक रिप्लेसमेंट की व्यवस्था की। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए गए और स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल रेलवे की तकनीकी टीम इस बात की जांच कर रही है कि कोच का पहिया पटरी से उतरने की वजह क्या रही। प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी से जुड़ा मामला मना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!