Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परम् जीवनम् योग केंद्र में हुआ भव्य आयोजन

21/06/2026 - 12:40 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: धमतरी पुलिस ने योग अपनाकर फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

21/06/2026 - 11:32 AM

21 जून विश्व योग दिवस पर विशेष- प्राचीन सनातन की देन है अप्रतिम योग

21/06/2026 - 8:23 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी लिंक से 4.52 लाख की ठगी, राजस्थान से दो साइबर ठग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ रायपुर

ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी लिंक से 4.52 लाख की ठगी, राजस्थान से दो साइबर ठग गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT12/02/2026 - 9:05 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर, 12 फरवरी 2026। एंड्रॉइड मोबाइल उपयोगकर्ताओं को फर्जी लिंक भेजकर बैंक खातों से रकम पार करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को रायपुर रेंज पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में पृथ्वी कुमार बिश्नोई उर्फ राहुल (20 वर्ष), निवासी ग्राम डोलीकला, थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) तथा नरसिंह सिंह (24 वर्ष), निवासी भोपालगढ़, जिला जोधपुर (राजस्थान) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

RTO e-challan के नाम पर भेजा गया फर्जी लिंक

मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रार्थी धर्मेंद्र सिंह ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर RTOechallan नाम से एक SMS प्राप्त हुआ। संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 4.52 लाख रुपये कट गए। शिकायत पर अपराध क्रमांक 8/26, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 66(D) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना रेंज साइबर थाना को सौंपी गई।

जांच के दौरान गूगल, बैंकिंग संस्थानों, यूट्यूब, मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों एवं टेलीग्राम एप से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

Winmate और Wingo ऐप के जरिए ठगी का जाल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Task Complete, Instant Bonus, Referral Bonus और गेम खेलकर कमाई जैसे प्रलोभन देकर Winmate और Wingo जैसे ऐप्स का प्रचार करते थे। ये ऐप्स प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं होते, बल्कि APK फाइल के रूप में डाउनलोड कराए जाते थे।

ऐप इंस्टॉल होते ही यूजर को बोनस राशि दिखाई जाती और “SMS Task” के नाम पर उसके मोबाइल नंबर से बड़ी संख्या में फर्जी चालान, बोनस लिंक और संदिग्ध संदेश भेजे जाते थे। इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता और बैंक खाते या ई-वॉलेट से अवैध निकासी कर ली जाती थी।

Swiggy/Instamart से सामान खरीदकर रकम खपाने का तरीका

साइबर ठग ठगी की रकम को छिपाने के लिए Swiggy/Instamart जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से महंगे सामान की खरीदारी कराते और उसकी डिलीवरी अलग-अलग राज्यों में करवाते थे, जिससे ट्रांजेक्शन ट्रेस करना कठिन हो सके।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी इसी प्रकार के साइबर फ्रॉड में Wingo ऐप के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपियों को महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस की अपील: ऐसे रहें सतर्क

  • केवल अधिकृत Play Store/App Store से ही ऐप डाउनलोड करें।
  • “गारंटीड मुनाफा” या “आसान कमाई” जैसे लालच से बचें।
  • अनावश्यक रूप से SMS, कॉन्टैक्ट या बैंकिंग अनुमति मांगने वाले ऐप इंस्टॉल न करें।
  • किसी भी अज्ञात लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें।
  • ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  • https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260212-WA0013.mp4
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परम् जीवनम् योग केंद्र में हुआ भव्य आयोजन

21/06/2026 - 12:40 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: धमतरी पुलिस ने योग अपनाकर फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

21/06/2026 - 11:32 AM

21 जून विश्व योग दिवस पर विशेष- प्राचीन सनातन की देन है अप्रतिम योग

21/06/2026 - 8:23 AM

प्लांट में बड़ा हादसा टला: मेंटेनेंस के दौरान गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आए 3 कर्मचारी, सभी खतरे से बाहर

21/06/2026 - 8:20 AM

लखनी देवी मंदिर परिसर में चाकू लहरा कर डराते बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/06/2026 - 8:19 AM

एम्बुलेंस के विलंब से पहुंचने के कारण मरीज की हुई मौत

21/06/2026 - 8:17 AM

Comments are closed.

पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परम् जीवनम् योग केंद्र में हुआ भव्य आयोजन

21/06/2026 - 12:40 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: धमतरी पुलिस ने योग अपनाकर फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

21/06/2026 - 11:32 AM

21 जून विश्व योग दिवस पर विशेष- प्राचीन सनातन की देन है अप्रतिम योग

21/06/2026 - 8:23 AM

प्लांट में बड़ा हादसा टला: मेंटेनेंस के दौरान गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आए 3 कर्मचारी, सभी खतरे से बाहर

21/06/2026 - 8:20 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.