बिलासपुर 26 मार्च 2026/ तोरवा में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से ₹1,50,400 की ठगी की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त 2025 की रात अज्ञात मोबाइल नंबरों से संपर्क कर उसे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने डर का फायदा उठाकर यूपीआई के जरिए उससे कुल ₹1,50,400 ट्रांसफर करा लिए। मामले में अपराध क्रमांक 479/2025 के तहत धारा 318 (4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से यूपीआई ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबरों की जांच की, जिससे आरोपी का लोकेशन नोएडा (उत्तर प्रदेश) में मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम ने नोएडा पहुंचकर स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी गुरजीत कुमार (21 वर्ष), निवासी फरीदपुर (बिजनौर) हाल पता सेक्टर-07, फेस-01 नोएडा को 22 मार्च 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर 25 मार्च 2026 को न्यायालय में किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे भ्रामक और फर्जी जालसाजों से सतर्क रहने की जरूरत है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




