बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान फिर से बवाल मच गया। छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई, जिससे महौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगों के साथ उत्सव मनाया, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। दरअसल गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम रखा गया।जानकारी के अनुसार रंग बरसे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में – छात्र छात्राएं शमिल हुए थे। रंग गुलाल से सराबोर छात्र होली मना ही रहे थे इसी दौरान अचानक महौल बिगड़ गया। और दो गुटों के बीच कहा सुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर भी वायरल हो गया है। इस मामलें में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि परंपरा को देखते हुए विवि अनुमति देती है तो छात्रों को भी शालीनता का परिचय देना चाहिए। जानकारी मिलने पर पता चला कि कुछ बाहरी भी आ गए थे, थे, जिसके वजह से यह हुआ। वायरल विडियो में साफ तौर देखा जा रहा है कि घटना युनिवर्सिटी के रजत जयंती सभागार के बाहर कही है जहां छात्र छात्राएं डीजे में थिरकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कुछ छात्रों के बीच धक्का मुक्की हो गई जो मारपीट में तब्दील हो गया। हालांकि मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नही हो पाई है लेकिन कुछ लोगो के अनुसार यह लड़की से जुड़ा मामला था। बता दे कि लगभग चार दिन पहले यूनिवर्सिटी में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें शांत कराया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था हालांकि, यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है न ही किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या कार्यक्रम की परमिशन देने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की निगरानी की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




