बिलासपुर। सिम्स परिसर स्थित धनवंतरी मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि देर रात नशेड़ी और असामाजिक तत्व उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि रात के समय दुकान के बाहर ऐसे लोगों का जमावड़ा लग जाता है, जो पानी, पेपर या अन्य चीजों की मांग करते हैं और मना करने पर गाली-गलौज पर उतर आते हैं। बताया गया कि धनवंतरी योजना के तहत संचालित यह मेडिकल स्टोर आम जनता को सस्ती जेनरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया है, जहां 50 प्रतिशत से अधिक छूट पर दवाइयां मिलती हैं। – सिम्स परिसर में स्थित इस दुकान के दो शटर हैं, एक अंदर की ओर और दूसरा बाहर की ओर खुलता है। लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के चलते कर्मचारियों को अब रात में बाहर वाला शटर बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्टाफ का आरोप है कि जब इस समस्या की जानकारी सिम्स चौकी में दी जाती है तो पुलिस की ओर से संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलती। उन्हें कहा जाता है कि यदि घटना परिसर के अंदर होगी तब कार्रवाई की जाएगी। वहीं कर्मचारियों ने यह भी बताया कि अस्पताल के बाहर ऑटो और सवारी वाहनों का जमावड़ा रहता है, जहां लोग नशा करते हैं और बाद में उत्पात मचाते हैं। इस स्थिति के कारण रात में इमरजेंसी में दवाई लेने आने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाहर का शटर बंद होने के कारण कई जरूरतमंद बिना वा लिए ही लौट जाते हैं, जिससे सरकार की इस जनहितकारी योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार यह समस्या पिछले 15-20 दिनों से लगातार बनी हुई है और पहले भी इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि रोजाना सिम्स के बाहर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो क्या पेट्रोलिंग व्यवस्था को इसकी जानकारी है या नहीं।
रात 12 बजे के बाद गिरता है शटर
धनवंतरी मेडिकल स्टोर के ने बनाया करेशानी के चलते रात 12 बजे के बाद बहर का शटर बंद कर दिया जाता है। इससे इमरजेंसी में दवाई लेने आने वाले मरीजों को काफी दिक्कत होती है और कई बार उन्हें बिना दवा लिए ही लौटना पड़ता है इस समस्या को हल करना छोड़ समस्या से दूर भागना क्या सही है। इतने बड़े सरकारी संस्थान में सुरक्षा के नाम पर यह हाल है तो बाकी जगह का हाल क्या होगा यह एक चिंतनीय बात है।
@ – ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। आप से ही जानकारी मिल रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिसर के अंदर हो या बाहर पुलिस कहीं भी कार्रवाई कर सकती है।
चंद्रप्रकाश पांडेय प्रभारी,
सिम्स चौकी, बिलासपुर


