Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

पनिका-पनका समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई धार! सुमित दास ने सामने लाया 2022 का अहम दस्तावेज, PM मोदी को सांसद ज्योत्स्ना महंत ने लिखा था पत्र

15/10/2026 - 10:37 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»सारंगढ़ बिलाईगढ़»सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र
सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

HD MAHANTBy HD MAHANT16/10/2026 - 2:47 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से नए जिले में खुलेंगे उद्योग और रोजगार के द्वार

खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, वनोपज, डेयरी, सोलर सहित विभिन्न उद्योगों की स्थापना का प्रस्ताव, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की उद्योग हितैषी नीतियों से नवगठित सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं आकार लेने लगी हैं। जिले की भटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम धारासींव में 30 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। इससे स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
राज्य शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के अनुरूप प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का विकास छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, रायपुर द्वारा किया जाएगा। यहां खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज एवं कृषि आधारित उद्योगों के साथ कुटीर, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, डेयरी, सोलर, फार्मास्यूटिकल्स, पेपर आधारित, फर्नीचर, प्लाई एवं ब्रिक्स तथा प्लास्टिक (एचडीपीई) आधारित उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। इन इकाइयों से कृषि उपज एवं वनोपज के स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही व्यापार, परिवहन और सेवा क्षेत्र में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्राम धारासींव के खसरा क्रमांक 2008/1/क में कुल 83.552 हेक्टेयर भूमि में से 30 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक प्रयोजन के लिए चिन्हांकित है। प्रस्तावित स्थल नगर पंचायत भटगांव से लगभग 8 किलोमीटर तथा आबादी क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।
औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली एवं पानी सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा किया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के इच्छुक उद्यमियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भूमि आबंटित की जाएगी। शासन की प्रचलित नीति के अनुसार पात्र उद्योगों को औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के अंतर्गत प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए पृथक भूमि चिन्हांकित करने का भी प्रावधान प्रस्तावित है।
नवीन औद्योगिक क्षेत्र के अस्तित्व में आने से सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। लघु एवं मध्यम उद्यमों की स्थापना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के लिए अन्य शहरों की ओर पलायन में कमी आने की संभावना है। राज्य शासन की यह पहल नए जिले को औद्योगिक विकास के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

See also  एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था सुधार बैठक: सुगम और सुरक्षित यातायात के निर्देश

30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, इन उद्योगों की स्थापना की संभावना

सारंगढ़ –बिलाईगढ़ जिले के ग्राम धारासींव में प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित, कृषि आधारित, कुटीर, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, डेयरी, सोलर, फार्मास्यूटिकल्स, पेपर आधारित, फर्नीचर, प्लाई एवं ब्रिक्स तथा प्लास्टिक (एचडीपीई) आधारित उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पात्र उद्यमियों को औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के तहत प्रोत्साहन मिलेगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों के लिए पृथक भूमि चिन्हांकित करने का भी प्रस्ताव है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

पनिका-पनका समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई धार! सुमित दास ने सामने लाया 2022 का अहम दस्तावेज, PM मोदी को सांसद ज्योत्स्ना महंत ने लिखा था पत्र

15/10/2026 - 10:37 PM

नौकरी का झांसा, 13.69 लाख की चपत! दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

15/10/2026 - 9:22 PM

किसानों की समृद्धि, सुशासन और जनसेवा सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/10/2026 - 6:24 PM

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ, 6 बच्चों को वितरित की गई डायबिटीज किट

15/10/2026 - 5:57 PM

बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को नई पहचान, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में होगी शौचालय सुविधा

15/10/2026 - 5:51 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, भटगांव के धारासींव में 30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

16/10/2026 - 2:47 PM

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 12 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई

16/10/2026 - 2:44 PM

पनिका-पनका समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई धार! सुमित दास ने सामने लाया 2022 का अहम दस्तावेज, PM मोदी को सांसद ज्योत्स्ना महंत ने लिखा था पत्र

15/10/2026 - 10:37 PM

नौकरी का झांसा, 13.69 लाख की चपत! दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

15/10/2026 - 9:22 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.