बिलासपुर ।पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति बिलासपुर द्वारा आगामी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ 22 अप्रैल के अवसर पर बच्चों के लिए एक भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
बच्चों के माध्यम से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवन बचाने का संदेश
समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवन की रक्षा और जल संवर्धन का महत्वपूर्ण संदेश देना है। कार्यक्रम 22 अप्रैल 2026 बुधवार को समय सायं 05:00 बजे से स्थानीय विवेकानंद उद्यान सिम्स चौक बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रतिभागी पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवन और जल संरक्षण पर फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है: ग्रुप A 03 से 05 वर्ष, ग्रुप B 06 से 09 वर्ष, ग्रुप C 10 से 14 वर्ष तक। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नाम, आयु और पता व्हाट्सएप नंबर 9200340414 के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता के दिन शाम 05:00 बजे तक सीधे आयोजन स्थल पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे इस रचनात्मक आयोजन में अपने बच्चों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी पृथ्वी को सुरक्षित बनाने का संकल्प लें।




