राशन दुकानों में लगी रहा छै छै बार थंब,छूट रहे हितग्राहियों के पसीने
बिलासपुर 16 अप्रैल 2026/ राशन कार्डधारियों को तीन माह का अग्रिम चावल और शक्कर लेने के लिए ई-पास मशीनों पर छह बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है। सर्वर की कछुआ चाल के कारण एक उपभोक्ता को राशन प्राप्त करने में आधे से पौन घंटा लग रहा है। भीषण गर्मी के बीच कतारों में खड़े उपभोक्ताओं की तकनीकी खामियों की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य विभाग द्वारा वर्तमान में तीन महीने का अग्रिम राशन वितरित किया जा रहा है। शासन के नियमानुसार चावल के लिए तीन बार और शक्कर के लिए तीन बार, यानी कुल छह बार बायोमेट्रिक सत्यापन (थम्ब) अनिवार्य किया गया है। समस्या तब गंभीर हो जाती है जब सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण ई-पास मशीनें रिस्पान्स देना बंद कर देती हैं। कई बार अंगूठा मैच नहीं होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार प्रयास करना पड़ता है, जिससे राशन दुकानों में लंबी कतारें लग रही हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की उचित मूल्य दुकानों से एक जैसी ही शिकायतें हैं। मजदूरों को अपना काम छोड़कर दिनभर दुकान के सामने बैठना पड़ रहा है, फिर भी सर्वर की सुस्ती के कारण उनका नंबर नहीं आ पा रहा है। स्थिति को बिगड़ते देख खाद्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के
तौर पर दुकानों के समय में बदलाव किया है। दुकान संचालकों को निर्देश किया गया है कि वे सुबह सात बजे से ही वितरण शुरू कर दें, ताकि धूप तेज होने से पहले भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही, उपभोक्ताओं से भीअपील की गई है कि ये सर्वर बेहतर गति का लाभ उठाने के सुबह के वक्त ही राशन दुकान जाकर अपना राशन लेने काम करें। अधिकारियों का मानना है कि में एक साथ पूरे प्रदेश का लोड से सर्वर डाउन हो जाता है।सर्वर की धीमी गति का कारण अधिकारी यह बता रहे है कि सर्वर का पूरा संचालन हैदराबाद से होता है। एक साथ कई जगहों पर एक साथ इस्तेमाल होने पर ई-पास मशीनी का सर्वर से संपर्क बार-बार टूट रहा होगा, सर्वर की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्गों को होना पड़ रहा है क्योंकि इस अव्यवस्था के कारण वे ज्यादा देर खड़े भी नहीं हो पाते हैं।
##- अधिकांश लोगों को राशन का वितरण हो चुका है। एक समयावधि में ऐसा हो सकता है। इसी कारण सभी दुकानों को सुबह सात बजे से खोलने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वर की तकनीकी दिक्कत दूर करने के लिए एनआइसी भी काम कर रही है।
– अमृत कुजुर,
– जिला खाद्य अधिकारी बिलासपुर


