महासमुंद 23 अप्रैल 2026/ बागबाहरा में सामाजिक बदलाव की एक नई इबारत उस वक्त लिखी गई जब श्री कबीर आश्रम महिला स्व सहायता समूह ने ‘मां की रोटी’ नाम से अपने कैंटीन का भव्य शुभारंभ किया और यह पहल सिर्फ एक व्यवसाय नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई, कार्यक्रम में मुम्बई से आए दो विशिष्ट अतिथि और एक महिला मेहमान की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया जहां स्थानीय महिलाओं के उत्साह, मेहनत और आत्मविश्वास ने हर किसी को प्रभावित किया, रोड स्थित जिला सरकारी अस्पताल के सामने शुरू किया गया यह कैंटीन सीधे तौर पर आम लोगों, मरीजों और परिजनों को सस्ती और घर जैसी भोजन सुविधा देने का माध्यम बनेगा, इस पहल के पीछे बागबाहरा मानिकपुरी पनिका महिला मंडल की मेहनती और जागरूक महिलाओं की पूरी टीम है जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद एक बड़े उद्देश्य को साकार किया, कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा, हर चेहरे पर आत्मनिर्भरता की चमक साफ दिखाई दी और समूह की महिलाओं ने साबित कर दिया कि संगठित प्रयास से किसी भी सामाजिक और आर्थिक चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है, यह कैंटीन सिर्फ रोटी नहीं बल्कि सम्मान, रोजगार और सेवा का केंद्र बनेगा जहां हर निवाला मेहनत और आत्मसम्मान की कहानी कहेगा, और यही संदेश पूरे समाज के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो बदलाव रुकता नहीं, इतिहास बनता है।



