बिलासपुर 25 अप्रैल 2026/ थाना सकरी पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और दो स्कूटी जब्त की हैं। पुलिस ने अपराध क्रमंक 346/2026 और 347/2026 के तहत धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र कुमार यादव उर्फ अमन (24) और रवि वर्मा (26) शामिल हैं। दरअसल उच्च अधिकारियों के निर्देश में बीट सिस्टम के तहत पुलिस को लगातार असामाजिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में 23 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम होफा मेन रोड पर कुछ लोग अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

