Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 18
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»संकल्प और संघर्ष की जीत: सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने बोर्ड परीक्षा में रचा गौरवपूर्ण इतिहास, दो छात्र स्टेट टॉप 10 में शामिल
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

संकल्प और संघर्ष की जीत: सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने बोर्ड परीक्षा में रचा गौरवपूर्ण इतिहास, दो छात्र स्टेट टॉप 10 में शामिल

HD MAHANTBy HD MAHANT29/04/2026 - 11:50 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अप्रैल 2026—“छोटे गांव का बड़ा कमाल” आज सच साबित हुआ, जब सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 2025-26 बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिले ने हाईस्कूल (10वीं) में राज्य स्तर पर 11 वां और हायर सेकेंडरी (12वीं) में 9वां स्थान हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई और यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।

इस गौरवगाथा को और भी खास तब बना दिया जिले के दो होनहार विद्यार्थियों ने, जिन्होंने सीधे राज्य के टॉप 10 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया, 12वीं में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय सरिया के छात्र शिवम दुबे ने 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया, वहीं 10वीं में मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के छात्र हेमंत पटेल ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10वां स्थान हासिल करते हुए जिले का मान गर्व से ऊंचा कर दिया।

यह सफलता केवल अंकों का आंकड़ा नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और अटूट हौसले की प्रेरणादायक कहानी है, शिवम दुबे ने पिता के निधन जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य से नज़र नहीं हटाई और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया, उनके जुड़वां भाई ने भी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया, वहीं आमापाली गांव के किसान परिवार से आने वाले हेमंत पटेल ने सीमित संसाधनों के बीच अपनी लगन और दृढ़ निश्चय से यह साबित कर दिया कि मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260429-WA0050-2.mp4

जिले में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है, स्कूलों में जश्न की झलक साफ दिखाई दी, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर इस सफलता को साझा किया, यह परिणाम सामूहिक प्रयास, निरंतर मेहनत और सकारात्मक मार्गदर्शन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।

See also  दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट सिस्टम! पुलिस को मिलेंगे नए अधिकार, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
कलेक्टर डॉ कन्नौजे को बोर्ड परीक्षा में जिले का रैंक अच्छा आने पर बधाई देते हुए डीईओ डहरिया

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए इसे टीमवर्क की जीत बताया और कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए इसे जिले की सामूहिक सफलता बताया।

कलेक्टर ने असफल विद्यार्थियों को भी संवेदनशील संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा में असफलता जीवन का अंत नहीं होती, निराशा में कोई गलत कदम न उठाएं, जिंदगी अनमोल है और हर वर्ष नए अवसर मिलते हैं, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें।

बहरहाल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ की यह चमकती सफलता एक मजबूत संदेश देती है कि जब मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास एक साथ चलते हैं, तो छोटे गांव भी बड़े इतिहास रचने की ताकत रखते हैं।

विशेष संदेश | एच. डी. महंत, संपादक – द भारत टाइम्स
सारंगढ़-बिलाईगढ़ की यह ऐतिहासिक सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा संसाधनों की नहीं, बल्कि मेहनत, संकल्प और सही मार्गदर्शन की मोहताज होती है। शिवम दुबे और हेमंत पटेल जैसे मेधावी विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं।

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास का संयुक्त परिणाम है। द भारत टाइम्स परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, शिक्षकों और जिला प्रशासन को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

40 साल से नहीं टूटा एक वादा! बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी बने छत्तीसगढ़ के असली ‘संजू बाबा’

29/07/2026 - 11:52 AM

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

रायपुर में मानिकपुरी समाज का संगठन विस्तार, युवा चेहरे पर लगा भरोसे की मुहर

26/07/2026 - 8:43 PM

Comments are closed.

पोस्ट

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

प्रथम सावन का महा रहस्य! हर प्राणी-पदार्थ में विराजते हैं सदाशिव, जानिए शिव पुराण दान और स्वाध्याय की दिव्य महिमा

30/07/2026 - 9:40 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.