बिलासपुर। साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित संस्था ‘प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़’ का वार्षिक अधिवेशन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह रविवार, 3 मई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शासकीय जे.पी. वर्मा महाविद्यालय, जरहाभाठा के सभागार में सांय 06:00 बजे से होगा। प्रमुख अतिथि एवं अध्यक्षता: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्यामलाल निराला (प्राचार्य), डॉ. पं. श्रीधर गौरहा, शिव प्रताप साव, विष्णु कुमार तिवारी, संतूलाल सोनकर एवं कु. आकांक्षा शर्मा उपस्थित रहेंगे।
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन:
समारोह का शुभारंभ राम निहोरा राजपूत द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से होगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे द्वारा स्वागत भाषण दिया जाएगा। इस अवसर पर सुरेन्द्र तिवारी की नवीन कृति ‘‘सफ़हात का ज़ाइका’’ का भव्य विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही विचार गोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का भी आयोजन होगा। संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा:
सहोदरा देवी शर्मा स्मृति नृत्यांगना सम्मान से आँचल पाण्डेय (नृत्यांगना), ताँतूराम सोनकर स्मृति दानवीर सम्मान से रामचरण सोनकर, गुना देवी तिवारी स्मृति चिकित्सा रत्न सम्मान से कर्नल (डॉ.) योगेन्द्र शंकर दुबे, पं. भागीरथी गौरहा स्मृति विप्र कुल गौरव समाज सेवा सम्मान से डॉ. प्रदीप शुक्ला, चंद्रप्रभा बाजपेयी स्मृति विधि विभूषण सम्मान से मुरलीधर शर्मा (अधिवक्ता), अमरनाथ साव स्मृति समाजसेवी सम्मान से विनोद सारथी (समाजसेवी) को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर अकादमी के डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), डॉ. बजरंगबली शर्मा (सचिव), विष्णु कुमार तिवारी (कोषाध्यक्ष) एवं डॉ विवेक तिवारी ने शहर के प्रबुद्ध जनों, साहित्यकारों एवं नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।





