Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    13/05/2026 - 11:15 AM

    वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

    13/05/2026 - 11:05 AM

    एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

    13/05/2026 - 11:03 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    HD MAHANTBy HD MAHANT13/05/2026 - 11:15 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 13 मई 2026/ रात के अंधेरे में शराब के लिए पैसे मांगने वाला बदमाश जब नुकीली वस्तु लेकर लोगों पर टूट पड़ा तो इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घंटों की घेराबंदी के बाद आखिरकार उसे दबोच लिया और हालात ऐसे बने कि आरोपी को व्हीलचेयर में बैठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। मामला 12 मई 2026 का है, जब बापू नगर मरहीं माता मंदिर तोरवा के पास रहने वाले 29 वर्षीय अमन चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 10 बजे न्यू लोको पायलट कॉलोनी नया पारा सिरगिट्टी निवासी 25 वर्षीय प्रियांशु बक्सेल पिता विश्वास बक्सेल ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर गुस्से में आकर नुकीली वस्तु से हमला कर मारपीट की और मौके से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना तारबाहर, थाना सिरगिट्टी और ACCU की संयुक्त टीम बनाई गई। देर रात तक संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन इसी दौरान गिरने से उसके पैर और घुटने में गंभीर चोट आ गई और वह चलने की हालत में नहीं बचा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और उठाकर व्हीलचेयर की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल मुलाहिजा कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। थाना तारबाहर क्षेत्र में उसने शेख समीर पिता शेख रज्जाक निवासी तारबाहर पर खुदीराम बोस चौक के आगे मसीह टेंट हाउस के पास नुकीली वस्तु से हमला किया था और फरार हो गया था। इतना ही नहीं, थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अपने जीजा के साथ भी मारपीट की वारदात को अंजाम दे चुका है। इन दोनों मामलों में थाना तारबाहर और थाना सिरगिट्टी में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बिलासपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में दहशत फैलाने वाले आदतन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई अब और ज्यादा तेज और सख्त होगी। बहरहाल, लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई ने यह संदेश साफ कर दिया है कि कानून से बचकर भागने वालों की दौड़ आखिरकार हथकड़ी और व्हीलचेयर पर ही खत्म होती है।

    https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260513-WA0010.mp4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

    13/05/2026 - 11:05 AM

    एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

    13/05/2026 - 11:03 AM

    उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

    13/05/2026 - 11:02 AM

    बिलासपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन थाना प्रभारियों का तबादला किशोर केवट सिविल लाइन प्रभारी और अभय को मिला सिरगिट्टी थाना

    13/05/2026 - 11:01 AM

    डाॅ राघवेन्द्र दुबे एवं डाॅ विवेक तिवारी को डा रमन सिंह ने तथागत साहित्य सम्मान से किया सम्मानित

    13/05/2026 - 10:58 AM

    मालवाहक पिकअप में सवारी ढोना पड़ा भारी, धमतरी पुलिस ने ठोका 26,500 जुर्माना

    12/05/2026 - 7:53 PM
    Editors Picks

    शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

    13/05/2026 - 11:15 AM

    वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

    13/05/2026 - 11:05 AM

    एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

    13/05/2026 - 11:03 AM

    उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

    13/05/2026 - 11:02 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.