Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री मोदी की “मन की बात’ में गूंजी “मल्हार” की ऐतिहासिक गाथा
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

प्रधानमंत्री मोदी की “मन की बात’ में गूंजी “मल्हार” की ऐतिहासिक गाथा

HD MAHANTBy HD MAHANT01/06/2026 - 9:34 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 1 जून 2026/ हर महीने आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में जिले के ऐतिहासिक नगर मल्हार में ज्ञान भारतम् अभियान के तहत प्राप्त दुर्लभताम्र-पट्टिकाओं का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री द्वारा इस महत्वपूर्ण खोज का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी मानी जा रही ये ताम्र-पट्टिकाएं पांडुवंशी शासनकाल, विशेषकर महर्षि बालार्जुन के कालखंड से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक साक्ष्य हैं। प्राचीन ब्रा‌ह्मी लिपि और पाली भाषा में अंकित ये अभिलेख तत्कालीन शासन व्यवस्था, सामाजिक जीवन, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की अमूल्य जानकारी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह खोज छत्तीसगढ़ की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मल्हार में प्राप्त यह धरोहर केवल एक पुरातात्विक उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक स्मृति और ऐतिहासिक चेतना को समृद्ध करने वाला महत्वपूर्ण अध्याय है।

इससे आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली अतीत को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच से ऐसी उपलब्धियों का उल्लेख किए जाने से विरासत संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ती है तथा ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होती है। आज का ‘मन की बात’ कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि नया भारत अपनी संस्कृति, विरासत, प्रतिभा, खेल और नवाचार सभी क्षेत्रों को समान महत्व देते हुए आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर भारत के गौरवशाली अतीत की कहानी दुनिया के सामने रख रही है। यह छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धि है, जो पूरे प्रदेश में आत्मगौरव, प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार करने वाली है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में मल्हार की ऐतिहासिक खोज का उल्लेख किया जाना बिलासपुर जिले के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ज्ञान भारतम अभियान के माध्यम से जिले में ऐतिहासिक पांडुलिपियों, अभिलेखों और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। मल्हार में प्राप्त ताम्न-पट्टिकाएं न केवल क्षेत्र के प्राचीन इतिहास को नई रोशनी में प्रस्तुत करेंगी, बल्कि शोधकर्ताओं और इतिहासकारों के लिए भी महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री सिद्ध होंगी। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

See also  कोर्ट के सामने पति ने दिया पत्नी को'तीन तलाक'

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता, राहुल गांधी को बिना नाम लिए नसीहत

21/09/2026 - 1:53 PM

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.