Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

27/11/2026 - 11:41 AM

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन
छत्तीसगढ़ बसना महासमुंद महासमुंद मेरा शहर

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

दीपोत्सव पर हजारों लोगों का जुटा जनसैलाब, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने आयोजन की सराहना कर बताया सामाजिक सद्भाव की मिसाल
Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief07/11/2026 - 6:09 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बसना।

प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के निज निवास ‘नीलांचल भवन’ में भव्य समरसता भोज एवं दीपोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन शामिल हुए। महासमुंद सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की विशेष उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन से अंधकार, कटुता और भेदभाव मिटाकर प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। समरसता भोज का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में जोड़ना और आपसी भाईचारे एवं अपनत्व की भावना को मजबूत करना है।

विधायक ने कहा कि जब समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो ऊंच-नीच, जाति और वर्ग की दीवारें स्वतः कमजोर होती हैं। समरसता ही मजबूत समाज की पहचान है। नीलांचल भवन में आयोजित यह आयोजन बसना परिवार की एकजुटता, परस्पर विश्वास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बसना विधानसभा का समग्र विकास तभी सार्थक होगा, जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की आयोजन की सराहना

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने समरसता भोज की सराहना करते हुए कहा कि दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार का हिस्सा मानकर कार्य करते हैं। नीलांचल भवन में आयोजित यह समरसता भोज सामाजिक एकजुटता, स्नेह और परस्पर सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण है।

See also  होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद

आम नागरिकों के साथ जमीन पर बैठकर विधायक ने किया भोजन

समारोह का सबसे प्रेरक और आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला, जब विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किसी विशेष वीआईपी व्यवस्था के बजाय आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर पारंपरिक रूप से भोजन ग्रहण किया। विधायक की इस सहजता और सादगी ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षि त किया। उनके साथ एक ही पंगत में बैठकर विभिन्न समाजों के लोगों ने भोजन किया। इस दृश्य ने सामाजिक समानता और समरसता के संदेश को व्यवहार में साकार किया।

 

दिनभर रहा उत्सव जैसा माहौल

नीलांचल भवन में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विभिन्न समाजों के प्रमुखों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने समारोह में सहभागिता निभाई। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं अतिथियों एवं नागरिकों का आत्मीय स्वागत और सत्कार किया।

इस अवसर पर सह बौद्धिक प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, शक्तिपीठ प्रमुख गायत्री परिवार बसना देवचंद्र नायक, अलेख महिमा आश्रम दुरूगपाली के योगेन्द्र महाराज, प्राचीन कबीर कुटी आश्रम तरेकेला के लखन मुनि साहेब, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

नीलांचल भवन में आयोजित यह समरसता भोज दीपावली के उत्सवी उल्लास के बीच सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देने वाला यादगार आयोजन बना।

See also  प्रवासी भारतीय हिंदी भाषा व संस्कृति के ध्वज वाहक हैं- न्यायमूर्ति वाजपेई

WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

27/11/2026 - 11:41 AM

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM

किताबों से आगे बढ़कर हकीकत से रूबरू हुए विद्यार्थी, केलो डेम और केलो गार्डन का किया शैक्षणिक भ्रमण

25/11/2026 - 9:38 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

27/11/2026 - 11:41 AM

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.