Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, July 22
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बलरामपुर-रामानुजगंज»“खूनी गुस्सा: दादा की सीख बनी मौत की वजह, गुस्साए पोते ने बसुले से उतार दिया मौत के घाट”
बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़

“खूनी गुस्सा: दादा की सीख बनी मौत की वजह, गुस्साए पोते ने बसुले से उतार दिया मौत के घाट”

HD MAHANTBy HD MAHANT08/06/2026 - 7:06 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बलरामपुर-रामानुजगंज 8 जून 2026/ एक बुजुर्ग दादा ने अपने पोते को नहाने, कपड़े धोने और कोई कामकाज करने की नसीहत क्या दी, घर के भीतर ऐसा खूनी खेल शुरू हुआ जिसने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया। धारदार बसुले से सिर और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दादा की हत्या करने वाला पोता वारदात के बाद फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

मामला थाना चांदो क्षेत्र के नवाडीह गांव का है। पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को नवाडीह निवासी भुवनेश्वर केरकेटा (65 वर्ष) अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनका नाती अरुण केरकेटा पिता प्रेम केरकेटा, उम्र 20 वर्ष, घर पहुंचा। बातचीत के दौरान भुवनेश्वर केरकेटा ने उसे नहाने, कपड़े धोने और कोई कामकाज नहीं करने को लेकर टोका। मामूली सी बात पर अरुण इतना भड़क गया कि उसने घर के कमरे में रखे बसुला जैसे धारदार हथियार को उठाया और अपने ही दादा के सिर व गले पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में भुवनेश्वर केरकेटा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में सफल हो गया। इसके बाद मृतक की पत्नी मुनिया केरकेटा (64 वर्ष) ने थाना चांदो पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

See also  धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम – बसना में धूमधाम से मनाया गया सद्गुरु कबीर प्राकट्योत्सव

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देश पर थाना चांदो सहित जिले के अन्य थाना और चौकी प्रभारियों की टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अरुण केरकेटा राजपुर-बरियों की ओर भागने की फिराक में है और जिले से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है।

सूचना मिलते ही थाना चांदो और थाना राजपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

बहरहाल, यह घटना बताती है कि क्षणिक गुस्सा और आवेश केवल एक जीवन नहीं छीनता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए खत्म कर देता है।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260608-WA0100.mp4

 

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.