Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिजली ऑपरेटरों के वेतन से ₹500 कटौती का आरोप, सरायपाली संभाग पर उठे सवाल

20/10/2026 - 10:09 PM

जमड़ी में ग्रामीणों ने पकड़ा महुआ शराब बनाने का मामला, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

20/10/2026 - 10:05 PM

रायपुर के रावणभाठा में 154 साल से अडिग रावण, सुमित दास महंत ने बताई अनूठी परंपरा

19/10/2026 - 11:29 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बिलासपुर»विधि अध्यनरत छात्र पर गर्दन में ब्लेड से गंभीर हमला; मामला पुलिस में दर्ज
बिलासपुर छत्तीसगढ़

विधि अध्यनरत छात्र पर गर्दन में ब्लेड से गंभीर हमला; मामला पुलिस में दर्ज

HD MAHANTBy HD MAHANT16/06/2026 - 9:17 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 16 जून 2026/ शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एलएलबी के एक छात्र पर ब्लेड से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। हमले में छात्र की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर कानून की पढ़ाई कर रहे साहिल बर्मन सोमवार को कोसलेन्द्र राव लॉ कॉलेज में एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने साथियों के साथ कॉलेज परिसर के बाहर परीक्षा को लेकर चर्चा कर रहे थे।इसी दौरान जवाली पुल के पीछे रहने वाले समीर नामक युवक से उनकी मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि साहिल के साथ मौजूद अन्य छात्र वहां से अपने किराये के कमरे के लिए रवाना हो गए, जबकि साहिल और समीर मौके पर ही रुक गए।दोपहर करीब तीन बजे साहिल ने अपने एक साथी को फोन कर बताया कि समीर ने विवाद के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। हमले के बाद घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना मिलने पर उसका साथी सिम्स अस्पताल पहुंचा, जहां साहिल खून से लथपथ हालत में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मिला। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। गर्दन पर गंभीर चोट होने के कारण मामले को संवेदनशील और गंभीर माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल छात्र का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी समीर की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। कॉलेज परिसर से जुड़े इस हमले की घटना के बाद छात्रों में भी चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा तथा दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.38 लाख ठगे, फर्जी जॉब लेटर संग आरोपी गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिजली ऑपरेटरों के वेतन से ₹500 कटौती का आरोप, सरायपाली संभाग पर उठे सवाल

20/10/2026 - 10:09 PM

जमड़ी में ग्रामीणों ने पकड़ा महुआ शराब बनाने का मामला, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

20/10/2026 - 10:05 PM

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

19/10/2026 - 7:41 PM

राष्ट्रीय बाइक रैली का कबीरधाम में भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी  

19/10/2026 - 4:48 PM

कॉलेज के छात्रों के सामने मीडिया को बताया देश के लिए खतरा, संजय भूषण पांडे के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार संगठन

17/10/2026 - 10:54 PM

बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज पदोन्नत होकर बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी सुनील शर्मा ने कंधों पर लगाया बैज

17/10/2026 - 10:40 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिजली ऑपरेटरों के वेतन से ₹500 कटौती का आरोप, सरायपाली संभाग पर उठे सवाल

20/10/2026 - 10:09 PM

जमड़ी में ग्रामीणों ने पकड़ा महुआ शराब बनाने का मामला, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

20/10/2026 - 10:05 PM

रायपुर के रावणभाठा में 154 साल से अडिग रावण, सुमित दास महंत ने बताई अनूठी परंपरा

19/10/2026 - 11:29 PM

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

19/10/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.