Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

263 पशुपालकों को 2 करोड़ से अधिक का केसीसी लोन, पशुपालन से बढ़ी किसानों की आय

19/08/2026 - 5:50 PM

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 19
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.38 लाख ठगे, फर्जी जॉब लेटर संग आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ रायगढ़

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3.38 लाख ठगे, फर्जी जॉब लेटर संग आरोपी गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT09/05/2026 - 1:42 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायगढ़ 9 मई 2026/ सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर युवती से लाखों रुपये ऐंठने वाला शातिर आखिरकार रायगढ़ पुलिस के शिकंजे में आ गया। कलेक्ट्रोरेट सारंगढ़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 38 हजार 500 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी हरीश मिश्रा को थाना कोतरारोड़ पुलिस ने जशपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने न केवल नकद और ऑनलाइन रकम वसूली बल्कि फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर महीनों तक युवती को भरोसे के जाल में फंसाए रखा। मामला तब फूटा जब ग्राम कोतरा निवासी 27 वर्षीय कुमारी पदिमनी यादव कलेक्ट्रोरेट रायगढ़ पहुंची और जांच में उसका नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद 03 अप्रैल 2026 को थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 09 फरवरी 2026 से 22 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में नौकरी लगवाने के नाम पर रकम वसूली थी। आरोपी ने “कॉल मी सर्विसेस” नामक संस्था का फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करवाकर पीड़िता तक पहुंचाया और लगातार ज्वाइनिंग का झूठा भरोसा देता रहा। थाना कोतरारोड़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी और थाना प्रभारी की टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी लेकिन आरोपी फरार होकर जशपुर में छिपा बैठा था। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल जशपुर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरा खेल कबूल कर लिया और बताया कि ठगी की अधिकांश रकम खर्च कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद जब्त किए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पहले श्रम विभाग रायगढ़ में भृत्य के पद पर कार्यरत रह चुका है और उसके व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं। इस कार्रवाई में निरीक्षक शील कुमार आदित्य, आरक्षक बलराम साहू, अजय साय और जशपुर क्राइम डीएसपी भावेश कुमार समरथ की टीम की अहम भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों को साफ चेतावनी दी है कि सरकारी नौकरी, भर्ती या प्रभाव का झांसा देकर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें और केवल अधिकृत शासकीय माध्यमों पर ही भरोसा करें। बहरहाल यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि नौकरी की मजबूरी और सरकारी पोस्ट का लालच साइबर और फ्रॉड गिरोहों का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  नाबालिग बच्ची से गैंगरेप; सभी आरोपी पकड़े गए
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

263 पशुपालकों को 2 करोड़ से अधिक का केसीसी लोन, पशुपालन से बढ़ी किसानों की आय

19/08/2026 - 5:50 PM

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

40 साल से नहीं टूटा एक वादा! बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी बने छत्तीसगढ़ के असली ‘संजू बाबा’

29/07/2026 - 11:52 AM

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

Comments are closed.

पोस्ट

263 पशुपालकों को 2 करोड़ से अधिक का केसीसी लोन, पशुपालन से बढ़ी किसानों की आय

19/08/2026 - 5:50 PM

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.