Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

29/08/2026 - 10:45 PM

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़, 156 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुला

29/08/2026 - 10:41 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

29/08/2026 - 3:57 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, August 30
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»रायपुर»उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
रायपुर छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

HD MAHANTBy HD MAHANT29/08/2026 - 10:45 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर 29 अगस्त (2026) छत्तीसगढ़ के जशपुर में पहली बार आयोजित हो रही ‘चेकमेट एट जशपुर-2026’ अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने शुभारंभ किया। 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों से 175 से अधिक खिलाड़ी और कोच अपनी रणनीति और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है,उन्होंने कहा कि यह खेल धैर्य, एकाग्रता, सही समय पर सही निर्णय लेने और हर परिस्थिति में संयम बनाए रखने की सीख देता है। शतरंज के 64 खानों और 32 मोहरों में जीवन की अनेक महत्वपूर्ण सीख छिपी हुई है।

उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करना, कठिन परिस्थितियों में धैर्य नहीं खोना और हर चाल रणनीति के साथ चलना, शतरंज की सबसे बड़ी सीख है। यही गुण जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

यह प्रतियोगिता खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में वनवासी कल्याण आश्रम के योगेश बापट, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, खेल अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में कोच मौजूद रहे। प्रतियोगिता 1 सितंबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  पचपेड़ी में पकड़े गए 7 जुआरी :71 हजार रुपए जब्त
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़, 156 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुला

29/08/2026 - 10:41 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

29/08/2026 - 3:57 PM

( सीधी ) टिकरी में गरीब के आशियाने पर बुलडोजर: न्याय नहीं मिला तो अनशन पर बैठेगा पीड़ित परिवार

27/08/2026 - 6:29 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

24/08/2026 - 7:57 PM

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र का मास्टरमाइंड कलिंदर मिंज गिरफ्तार

24/08/2026 - 6:33 PM

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर आप का हमला, परीक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

21/08/2026 - 7:07 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

29/08/2026 - 10:45 PM

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़, 156 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुला

29/08/2026 - 10:41 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा

29/08/2026 - 3:57 PM

( सीधी ) टिकरी में गरीब के आशियाने पर बुलडोजर: न्याय नहीं मिला तो अनशन पर बैठेगा पीड़ित परिवार

27/08/2026 - 6:29 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.