सरायपाली।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महासमुंद के जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली में ‘युवा संवाद – लोकतंत्र बनाम अराजकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सरला कोसरिया, सदस्य, महिला आयोग, छत्तीसगढ़ शासन; अनु चटर्जी, जिला प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महासमुंद तथा प्रमोद सागर, जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, महासमुंद उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, सामर्थ्य और सकारात्मक सोच से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण में कीर्ति कुमार चौहान (राजू), कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महासमुंद तथा बसना मंडल प्रभारी; विद्या चरण चौधरी, सरायपाली मंडल प्रभारी; विदित धनानिया, सरायपाली मंडल महामंत्री; धर्मेंद्र पटेल, मंडल महामंत्री, भंवरपुर; शिवा जसवाल, सरायपाली मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा; हितेश (पप्पू) यादव, छुईपाली मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा; महेंद्र सिंह, प्राधिकृत अध्यक्ष; रमेश, युवा मोर्चा सदस्य तथा धनीराम पटेल, मंडल महामंत्री, छुईपाली सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
युवा संवाद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद प्रतियोगिता में सूरज कन्हेर ने प्रथम, निकिता भोई ने द्वितीय एवं यामिनी पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, युवा साथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।






