Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»बसना महाविद्यालय में गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान
छत्तीसगढ़ बसना महासमुंद महासमुंद मेरा शहर रायपुर

बसना महाविद्यालय में गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान

युवा शक्ति लोकतंत्र की मजबूती और विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका, संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा का दिया संदेश
Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief04/11/2026 - 11:08 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बसना।

स्थानीय स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय, बसना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर एक दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया।

युवा संवाद को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश की आत्मा है और इसकी मजबूती बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी के कंधों पर है। युवाओं की जागरूकता, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को अराजकता, हिंसा और समाज में भ्रम फैलाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध जागरूक एवं मुखर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों की भिन्नता और असहमति का सम्मान होना चाहिए, लेकिन हिंसा, भ्रामक सूचनाओं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली प्रवृत्तियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। युवाओं को तथ्यों के आधार पर विचार करने, संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की आवश्यकता है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि छात्र जीवन केवल किताबी ज्ञान अर्जित करने का समय नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझने का महत्वपूर्ण दौर है। उन्होंने युवाओं से अपनी बौद्धिक एवं शारीरिक ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम, लगन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाकर ही युवा अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

See also  रायपुर प्रेस क्लब की पहल पर मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा की दिशा में सरकार का अहम कदम

विधायक डॉ. अग्रवाल ने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेगा, तभी लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा महाविद्यालय प्रशासन को लोकतंत्र एवं राष्ट्रहित जैसे महत्वपूर्ण विषय पर युवा संवाद आयोजित करने के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा जितेंद्र त्रिपाठी, बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि नवीन साव, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, भाजपा महामंत्री सरोज पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसना आकाश सिन्हा, भाजपा कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, जिला मंत्री युवा मोर्चा कमलेश डड़सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष सांकरा विजय चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री बसना नवीन भट्ट, सोशल मीडिया प्रभारी बसना आयुष अग्रवाल, निज सहायक रोहित अग्निहोत्री, निज सचिव नरेंद्र बोरे, सहायक प्राध्यापक एवं मंच संचालक एन.के. प्रधान, युवा मोर्चा महामंत्री सांकरा डिगेश यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थितर रहे।

 

WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM

किताबों से आगे बढ़कर हकीकत से रूबरू हुए विद्यार्थी, केलो डेम और केलो गार्डन का किया शैक्षणिक भ्रमण

25/11/2026 - 9:38 PM

जिलेभर में कल मनेगा संविधान दिवस, सुबह 11 बजे होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

25/11/2026 - 9:35 PM

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 4:21 PM

गढ़फुलझर में शराब दुकान के खिलाफ जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

25/11/2026 - 9:45 PM

किताबों से आगे बढ़कर हकीकत से रूबरू हुए विद्यार्थी, केलो डेम और केलो गार्डन का किया शैक्षणिक भ्रमण

25/11/2026 - 9:38 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.