Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

17/11/2026 - 5:38 PM

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

17/11/2026 - 2:43 AM

भटगांव में 17 नवंबर से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

16/11/2026 - 4:22 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 17
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»भटगांव»भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव
भटगांव छत्तीसगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

Dr Lalit Das Manikpuri Bureau ChiefBy Dr Lalit Das Manikpuri Bureau Chief17/11/2026 - 5:38 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव 17 नवंबर 2026/ नगर पंचायत भटगांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई।

कलश यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित केसरवानी मंगल भवन से हुआ। यात्रा साईं बाबा मंदिर होते हुए एन.डी. वैष्णव हॉस्पिटल के सामने स्थित निज निवास, भटगांव में कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। महिलाओं की विशेष सहभागिता और श्रद्धालुओं के उत्साह ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।

कथा स्थल पहुंचने के पश्चात विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।

आयोजन के संबंध में आयोजक प्रवेश दुबे ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस पावन कथा में प्रयागराज से पधारे परम पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री पवन कुमार त्रिपाठी जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कथा के अंतिम दिन विधि-विधान से पूर्णाहुति संपन्न होने के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

See also  कलेक्टर समेत अधिकारी बस में पहुंचे सुशासन शिविर, ईंधन बचत का दिया बड़ा संदेश

इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ के अवसर पर मुकुट लाल दुबे-फूल दुबे,संजय सुनीता दुबे,पंकज सोनाली दुबे, प्रवेश शिखा दुबे, संजीव राजेत्री, पत्रकार रूपनारायण सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र साहू,रामदुलार साहू, के पी पटेल, उमा धीवर, विकाश दुबे, शिक्षिका नीलिमा साहू, रेखा देवांगन, समाजसेवी रीता देवांगन, दीक्षा पांडे, सुनीता प्रधान , प्रतिज्ञा सिंह, कामिनी राजपूत, बबली सिंह अरुण देवांगन, रामलाल साहू,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp पर शेयर करें
Dr Lalit Das Manikpuri Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

17/11/2026 - 2:43 AM

भटगांव में 17 नवंबर से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

16/11/2026 - 4:22 PM

कर्तव्यनिष्ठ कानूनगो किशन दास मानिकपुरी का जन्मदिन, समाजजनों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

15/11/2026 - 2:10 PM

वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान: टिकरापारा वार्ड-63 में कांग्रेस ने लगाई जन चौपाल

13/11/2026 - 6:42 PM

रायपुर में चार थाना प्रभारियों का फेरबदल, तीन थानों को मिले नए TI

13/11/2026 - 2:51 PM

एक माह से लापता परमेश्वर देवांगन, परिजनों की बढ़ी चिंता

12/11/2026 - 8:38 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ भटगांव

17/11/2026 - 5:38 PM

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बंसुला में धूमधाम से मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

17/11/2026 - 2:43 AM

भटगांव में 17 नवंबर से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

16/11/2026 - 4:22 PM

कर्तव्यनिष्ठ कानूनगो किशन दास मानिकपुरी का जन्मदिन, समाजजनों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

15/11/2026 - 2:10 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.