Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»महासमुंद»स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का ‘आंचल नर्सिंग होम’ सील
महासमुंद छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का ‘आंचल नर्सिंग होम’ सील

Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief24/11/2026 - 7:34 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

औचक निरीक्षण में बिना डॉक्टर-नर्स के भर्ती मिले सिजेरियन (LSCS) और नसबंदी के मरीज
8 माह से ओपीडी और 4 माह से चल रहा था अवैध अस्पताल

महासमुंद ,24 नवंबर , 2026/ जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) महासमुंद के निर्देशानुसार नर्सिंग होम एक्ट निरीक्षण दल ने कोमाखान स्थित ‘आंचल नर्सिंग होम’ को नियमों के उल्लंघन एवं बिना वैध लाइसेंस के संचालन के चलते तत्काल प्रभाव से सील बंद कर दिया है।
औचक निरीक्षण में खुले चौंकाने वाले तथ्य
स्वास्थ्य विभाग को जानकारी प्राप्त हुई थी कि कोमाखान क्षेत्र में बिना नर्सिंग होम एक्ट लाइसेंस के ‘आंचल नर्सिंग होम’ का संचालन किया जा रहा है। इस पर सीएमएचओ के निर्देशानुसार नर्सिंग होम एक्ट के निरीक्षण दल द्वारा उक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दल ने पाया कि अस्पताल में एक मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन (LSCS) किया गया था तथा एक नसबंदी (Tubectomy) की मरीज वहां भर्ती थी। हैरानी की बात यह रही कि निरीक्षण के समय अस्पताल में न तो कोई योग्य चिकित्सक मौजूद था और न ही कोई प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था।
8 माह से ओपीडी और 4 माह से चल रहा था अवैध अस्पताल
जांच दल द्वारा दस्तावेजों की मांग किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन कोई भी वैध पंजीयन या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर लिए गए कथन में प्रबंधन द्वारा यह स्वीकार किया गया कि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के पिछले 8 माह से ओपीडी (OPD) का संचालन कर रहे हैं तथा विगत 4 माह से मरीजों को भर्ती कर ऑपरेशन व उपचार कार्य किया जा रहा था।
नोटिस के बाद की गई सीलबंदी की कार्रवाई
निरीक्षण दल द्वारा तत्काल इसका जांच एवं पालन प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद को सौंपा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ द्वारा संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने के फलस्वरूप आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ‘आंचल नर्सिंग होम’ को विधिवत सील बंद करने की कार्रवाई की गई।

See also  जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 22 अप्रैल को होगी
WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

24/11/2026 - 7:38 PM

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

24/11/2026 - 7:31 PM

मातम के बीच सूने मकान में चोरी, सिंघोड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; ₹32,780 का सामान बरामद

24/11/2026 - 7:27 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

24/11/2026 - 8:18 PM

शंकरपुर आंवलातली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरा गांव भक्तिमय माहौल में हुआ सराबोर

24/11/2026 - 7:47 PM

सांकरा शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निकली हवा! आधा किलोमीटर तक कचरे का साम्राज्य, शराब की खाली शीशियों और डिस्पोजल से पटी सड़कें

24/11/2026 - 7:42 PM

अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त

24/11/2026 - 7:38 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.