देश दुनिया

स्टंट करते हुए मौत का लाइव VIDEO:मेले में अनियंत्रित ट्रैक्टर के टायर पर पैर रख चढ़ रहा था, मिट्‌टी में फिसला

पंजाब के गुरदासपुर में मेले के दौरान स्टंट करते हुए ट्रैक्टर के नीचे आने से स्टंटमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखमनदीप सिंह (29) के रूप में हुई है। घटना हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के सारचूर गांव में हुई। यहां बाबा घनी जी की याद में छिंझ मेला चल रहा था। घटना के बाद आयोजकों ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी।

गुरदासपुर में फतेहगढ़ चूड़ियां के सारचूर गांव में छिंझ मेल चल रहा था। वहां सुखमनदीप सिंह ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था। उस पर चढ़ते हुए वह उसके नीचे आ गया। - Dainik Bhaskar

पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड
जिस समय सुखमनदीप ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था लोग उसे अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर 2 टायरों पर हवा में गोल-गोल घूम रहा है। उसे कोई चला नहीं रहा था, सुखमनदीप उसके पास ही खड़ा है। उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। सुखमनदीप उसे कंट्रोल करने के लिए उस पर चढ़ने की कोशिश करता है। जैसे ही उसने टायर पर पैर रखकर चढ़ने की कोशिश की तो उसका दूसरा पैर मिट्‌टी में फिसल गया।

इसके बाद टैक्टर सुखमनदीप की तरफ घूम गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर वह उसके नीचे आ गया। ट्रैक्टर सुखमनदीप को कुछ देर तक घसीटता है। इस दौरान 2 युवक उसने बचाने के लिए आते हैं। वह भी ट्रैक्टर के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद मेले में भगदड़ मच गई। लोग तुरंत सुखमनदीप को अस्पताल लेकर पहुंचते है, लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी होती है।

सुखमनदीप सिंह खेतबाड़ी का काम करता था। उसने किसान आंदोलन में ही ट्रैक्टर से स्टंट करना सीखा था।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button