Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    देश दुनिया

    Aaj Ka Rashifal 07 January 2024: आज सफला एकादशी के दिन खुल जाएंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, सुख-समृद्धि और तरक्की करेंगे घर में प्रवेश

    HD MAHANTBy HD MAHANT07/01/2024 - 4:24 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 10 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 53 मिनट पर बुध, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। किसी अपरिचित व्यक्ति से बहुत ही सूझबूझ दिखा कर बातचीत करें। आप अपने किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामलों के कारण थोड़े उलझन में रहेंगे, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुखसाधनों में बढ़ोतरी होगी।

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको किसी नयी जगह निवेश को करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने में थोडा वक्त लग सकता है। आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको बिजनेस में एक बड़ी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 1

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है किसी संपत्ति में उसके चल व अचल पहलुओं की स्वाधीनता से जांच ले। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। आप किसी काम को करने से पहले उसके लिए सोच विचार अवश्य करें। आप अपने पारिवारिक समस्याओं में उलझे रहेंगे, जिसके कारण आप कोई भी निर्णय समय से नहीं ले पाएंगे। ऑफिस के किसी मीटिंग में आपकी बातों को इम्पोर्टेंस मिलेगा। सभी लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। परिवार में आज कोई धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 8

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कोई पैतृक संपत्ति मिलने के संकेत दे रहा है। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप डिनर पर जा सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी और आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि किसी को पैसा उधार दिए है, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 5

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप अपनी एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अत्यधिक काम के कारण आपको थकान महसूस होगा, लेकिन आप फिर भी उस पर ध्यान नहीं देंगे। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। मातापिता के आशीर्वाद से आप किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से नौकरी मिल जाएगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज अपनी बात पर कायम रहना होगा, नहीं तो लोग आपका किसी मामले में विरोध कर सकते हैं। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय से आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में यदि आप किसी के साथ साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं, तो उसमें आप उसकी पूरी जांच पड़ताल आवश्यक करें। विद्यार्थियों को किसी अन्य कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आज आप लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरते। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखने का प्रयास करेंगे। बच्चों से आज अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सम्मान मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, लोग आपकी सराहना करेंगे। साथ ही समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा। अगर आज आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    धनु राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आप विचार करेंगे। आप किसी यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्यक करें। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौजमस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके व्यवहार से आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आज माता जी से किया किसी वादे को पूरा करेंगे। वे आपसे प्रसन्न होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह मिलेगी। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलने के योग बने हुये है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके अन्दर आये पोजिटिव बदलाव को लेकर परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिलेगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात को विचार विमर्श होगा। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में मदद मिलेगी। बच्चे आज किसी खिलौने की जिद्द कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    पहलगाम हमला: TRF आतंकी के श्रीनगर में संपत्ति कुर्क, जांच एजेंसियों ने किया जब्त

    04/10/2025 - 10:27 AM

    केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?

    04/10/2025 - 7:26 AM

    दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग

    03/10/2025 - 10:54 AM

    Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार

    03/10/2025 - 10:21 AM

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता, भारत-रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की

    03/10/2025 - 9:28 AM

    भारतीय वायुसेना प्रमुख का शहबाज शरीफ पर तंज, कहा- ‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो’

    03/10/2025 - 9:22 AM
    Editors Picks

    3 मई – विश्व हास्य दिवस के अवसर पर हँसी केवल इंसान को ही मिली: ज़रा हँस लें, हा… हा… हा…

    03/05/2026 - 11:04 AM

    राजयोग ध्यान से तनावमुक्त और संतुलित जीवन

    03/05/2026 - 11:01 AM

    आज होगा प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का‘वार्षिकोत्सव 2026’ एवं सम्मान समारोह

    03/05/2026 - 11:00 AM

    रेत माफिया की मनमानी अवैध रेत भंडारण जारी; प्रशासन मौन

    03/05/2026 - 10:58 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.