अंबिकापुरछत्तीसगढ़

Ambikapur Crime News : डेढ़ घण्टे हाइवा और घर के दीवार की बीच फंसी रही महिला

राजपुर : बलरामपुर जिले के झींगो- गोपालपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे घर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले गिट्टी लोड ट्रक ने एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना में घर के मलबे में एक महिला डेढ़ घण्टे तक फंसी रही। एक्सीवेटर के माध्यम से मलबे को हटाया गया। उसके बाद महिला को बाहर निकाला गया।महिला को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है।राजपुर पुलिस की सूझबूझ से महिला को निकाला जा सका।

बता दे कि हाइवा गिट्टी लेकर झींगों से गोपालपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच करवा के जुनापारा के पास सामने की ओर से आ रही महिंद्रा ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर संतोष उरांव के घर में जा गिरी। दुर्घटना से आधा मकान क्षतिग्रस्त हो गया वहीं संतोष उरांव की पत्नी मीना उरांव घर का कचरा फेंककर वापस आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और घर के दीवार के बीच मलबे में महिला फंसी हुई थी। स्थानीय स्तर पर बाहर निकलने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा था ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई।
दुर्घटना से महिला डेढ़ घंटे तक मलबे में दबी रही। राजपुर पुलिस की सूझबूझ से एक्सीवेटर के माध्यम से मलबा को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाल कर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करेगा स्थिति गंभीर देखते हुए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। इस घटना में मकान का बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।बताया जा रहा है कि इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए हाइवा से गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। इस मार्ग में बेतरतीब आवागमन के कारण अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्रियों के परिवहन में लगी वाहनों के व्यवस्थित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button