छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव:महिला शक्ति की अहम भूमिका, सीईओ कंगाले के अलावे 5 जिलों में एआरओ व तीन एसपी को कमान

रायपुर.विधानसभा चुनाव कराने में महिला शक्ति अहम भूमिका निभा रही हैं। चुनाव का दायित्व भी वरिष्ठ महिला आईएएस रीना कंगाले के कंधों पर है। इसके अलावा 5 जिला कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी हैं। इनमें सारंगढ़ फरिहा आलम सिद्दीकी, जांजगीर- चांपा ऋचा प्रकाश चौधरी, कांकेर डॉ प्रियंका शुक्ला, सक्ती नूपुर पन्ना राशिऔर पेंड्रा -गौरेला- मरवाही प्रियंका ऋषि महोबिया शामिल हैं।

सीईओ कार्यालय में अतिरिक्त सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शारदा अग्रवाल, रश्मि वर्मा और अर्चना पांडे, तहसीलदार डॉ. अंजली शर्मा सहित कई महिलाएं पूरी कार्य कर रहीं हैं। वित्तीय कार्य संयुक्त संचालक वित्त कामना सराफ व उप संचालक अदिति वासनिक कर रही है। शारदा अग्रवाल एमसीएमसी का कार्य देख रहीं हैं।

दूसरी तरफ इनके अलावा 21 रिटर्निंग अधिकारी, 36 सहायक रिटर्निंग अधिकारी समेत 16 हजार 808 महिला मतदान कर्मी भी शामिल हैं। मतदान दल में 2794 पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन अधिकारी चुनाव कराने में जुटी हुईं हैं।

चुनाव में भी और यहां भी

  • 90 सीटों पर 155 महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
  • मीडिया सेल में रचना दुबे, मीरा पाठक, प्रीति पंड्या की ड्यूटी लगी थी।
  • छह ट्रांसलेटर मंजुल वी जॉन, देवयानी शुक्ला, तृप्ति विश्वनाथ, निशा मिश्रा, डॉ. अल्पना ​तिवारी, वर्षा रानी गुप्ता को भी तैनात किया गया।
  • टोटल 24,137 बूथों में से 900 संगवारी बूथों पर सभी महिलाएं मतदान कराएंगी।
  • प्रथम चरण में बस्तर और दुर्ग संभागों में बड़ी संख्या में महिला मतदान कर्मी थीं।
  • नक्सल प्रभावित बस्तर में महिला अधिकारियों- कर्मचारियों ने बहादुरी से चुनाव कराया।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button