Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 14 अप्रैल ( आरएनएस) सिविल लाइन पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल महावीर में दबिश दी और जुआ खेलते 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 44 हजार रुपये नगद भी बरामद किए। इस मामले में जुआरियों के साथ होटल संचालक को भी आरोपी बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापा…
बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर युवकों की हुड़दंगबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एनएच-49 के लालखदान-मस्तूरी मार्ग पर बीच सड़क बाइक खड़ी कर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि सड़क पर लगातार वाहनों का आवागमन जारी है। वायरल वीडियो में युवक बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते दिख रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर इस तरह की लापरवाही से हादसे का खतरा साफ नजर आ रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में सीएसपी…
बिलासपुर 14 अप्रैल 2026/ सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दरअसल प्रार्थी अनिल श्रीवास (38) ने 11 अप्रैल को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसी दिन रात करीब 8 बजे वे बिलासा चौक में बैठे थे, तभी आरोपी दीपक केंवट वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और…
बिलासपुर 14 अप्रैल 2026/सुदूरवर्ती क्षेत्र सनावल एक बार फिर सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। संस्कार भारती जिला इकाई रामानुजगंज-बलरामपुर एवं दीन हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय “संपूर्ण वंदे मातरम गौरव गान” बहुविध प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सूर्य प्रकाश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सनावल में किया गया। शिविर में जिले भर से सैकड़ों बच्चे भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। बहुआयामी प्रशिक्षण से निखर रही प्रतिभाएं शिविर में बच्चों को कला, संगीत एवं कौशल आधारित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें ओडिसी नृत्य, वंदे मातरम समूहगान, गायन, तबला एवं…
सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ छत्तीसगढ़ में बीते सवा दो वर्षों के भीतर 128 अधिकारियों-कर्मचारियों की गिरफ्तारी – यह आंकड़ा केवल एक समाचार नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की उस जटिल वास्तविकता का आईना है, जिसमें भ्रष्टाचार एक गहरी जड़ें जमा चुका रोग बन चुका है। इस खबर (शासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार) में प्रस्तुत आंकड़े स्पष्ट संकेत देते हैं कि राज्य सरकार द्वारा अपनाई गई “जीरो टॉलरेंस” नीति अब केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी प्रभाव दिखाने लगी है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इन गिरफ्तारियों में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सर्वाधिक संख्या में शामिल हैं।…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”वह बिना नागा किए हर रोज़ आती थी—चुपचाप, शांत, संकोची-सी। उसके कदमों की आहट जैसे एक नियमित लय में बंधी हुई थी। वह आती, अपने काम को बड़ी नफ़ासत और तल्लीनता से करती, और बिना किसी हलचल के लौट जाती। जैसे वह अपने अस्तित्व को भी अपने काम के साथ ही समेट ले जाती हो। मैं उसे तब से देख रहा था, जब शायद मैं पाँच-छह वर्ष का रहा होऊँगा। स्मृतियों की धुँधली परतों में भी उसकी छवि उतनी ही स्पष्ट है—जैसे समय ने उसे छुआ ही न हो। विवाह के बाद से ही उसने यह दायित्व…
बिलासपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के सराफा शोरूम में नकली सोने को असली बताकर ठगी करने का प्रयास करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला अपने पति और बच्चे के साथ पहुंची थी और ज्वेलरी दुकान में नकली जेवर खपाने की कोशिश कर रही थी। मैनेजर की बातें सुनकर महिला दुकान से भाग गई थी। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान कर उसे व उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, लीला ज्वेलरी के मैनेजर जलेश कुमार आहिरे दुकान पर थे, तभी महिला अपने बच्चे के साथ वहां पहुंची। महिला ने एक जोड़ी टाप्स और…
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल ने आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्री सामान चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने विशेष अभियान चला रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आरपीएफ एवं इतवारी शासकीय रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 26 मार्च 55189 इतवारी-छिंदवाड़ा पैसेंजर मेंएक यात्री के बैग से 2,44,700 रुपये कीमत सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। यात्री ने इस संबंध में इतवारी जीआरपी थाने रिपोर्ट दर्ज कराई। 16 फरवरी को भी 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर में भी एक यात्री के 2,20,853 रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने…
बिलासपुर ।पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति बिलासपुर द्वारा आगामी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ 22 अप्रैल के अवसर पर बच्चों के लिए एक भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के माध्यम से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवन बचाने का संदेश समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवन की रक्षा और जल संवर्धन का महत्वपूर्ण संदेश देना है। कार्यक्रम 22 अप्रैल 2026 बुधवार को समय सायं…
बिलासपुर। सिम्स परिसर स्थित धनवंतरी मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि देर रात नशेड़ी और असामाजिक तत्व उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि रात के समय दुकान के बाहर ऐसे लोगों का जमावड़ा लग जाता है, जो पानी, पेपर या अन्य चीजों की मांग करते हैं और मना करने पर गाली-गलौज पर उतर आते हैं। बताया गया कि धनवंतरी योजना के तहत संचालित यह मेडिकल स्टोर आम जनता को सस्ती जेनरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया है, जहां 50 प्रतिशत से अधिक छूट पर दवाइयां मिलती हैं। -…
