Author: HD MAHANT

छत्तीसगढ़ मे आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान छगन लाल लोन्हारे(उप संचालक जनसंपर्क ) रायपुर 19 फ़रवरी 2026 / छत्तीसगढ़ की खूबसूरत वादियों में स्थित जशपुर जिला के ग्राम बगिया में 21 फरवरी को जन्म लेने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सज्जनता और सहृदयता की एक मिसाल है। दो वर्ष के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास का एक नया आयाम गढ़ने वाले तथा प्रदेश के नागरिकों के दिलों में राज करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपनी लोकप्रियता के शिखर पर विद्यमान है। श्री विष्णुदेव साय जनता के बीच के एक ऐसे लोकप्रिय…

Read More

बिलासपुर 19 फरवरी 2026/सेंट्रल जेल के किचन में काम कर रहे एक कैदी ने हंसिये से अपना गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में जेल कर्मचारियों ने उसे तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गला रेतने के बाद कैदी अभी बातचीत नहीं कर पा रहा है, इसलिए घटना के पीछे के कारणों की पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया।जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी विकास कश्यप हत्या के मामले में दो साल से केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। कैदी विकास कश्यप ने पारिवारिक विवाद में…

Read More

बिलासपुर 19 फरवरी 2026/कई सालों से निगम के की दुकानों का किराया नहीं जमा करने वाले दुकानों पर नगर निगम ने तालाबंदी कर दी है। शहर में 20 दुकानों में ताला लगाने की कार्रवाई नगर निगम के द्वारा की गई है ।महिला समृद्धि बाजार नेहरू नगर गणेश चौक में 11 से अधिक महिला दुकानदारों ने 4 साल से अधिक समय से दुकान का किराया नहीं पटाया है ऐसे 11 दुकानों में आज ताला लगाने की कार्रवाई नगर निगम के द्वारा की जा रही है। वही नूतन चौक सरकंडा में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दुकान आवंटन की गई थी और…

Read More

आगामी दिनों में परीक्षाओं के मद्देनजर नहीं होने दिया जाएगा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ अनुमति के बिना डीजे संचालन या शर्तों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्यवाही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन अंतर्गत थाना गोल बाजार क्षेत्र में बिना वैध पुलिस अनुमति के डीजे संचालन किए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत करते हुए डीजे वाहन/उपकरण जप्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में थाना गोल बाजार द्वारा की गई कार्यवाही में जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित डीजे संचालक कुणाल…

Read More

रायपुर, 16 फरवरी 2026। विदेशी जमीन पर सोने की खदान में हिस्सेदारी दिलाने का सपना दिखाकर करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वियतनाम भागने की फिराक में था, लेकिन लुक आउट सर्कुलर के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर ही धर दबोचा गया। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन द्वारा की गई। मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 34/2026 के तहत धारा 420, 423, 467, 468 और 120बी भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है। ऐसे रचा ठगी का खेल प्रार्थी समर्थ बरड़िया…

Read More

रायपुर, 16 फरवरी 2026। औद्योगिक क्षेत्र उरला में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट की ओर से “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के तहत अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उद्योगपतियों से सीधे संवाद कर सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह बैठक रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम उरला स्थित उरला एसोसिएशन हॉल में संपन्न हुआ। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा एवं थाना प्रभारी उरला मौजूद रहे। बैठक में उरला…

Read More

डीसीपी सेंट्रल जोन एसीपी कोतवाली एवं एसीपी सिविल लाइन कोर्ट का प्रथम दिवस रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के पश्चात सेंट्रल जोन अंतर्गत न्यायालयीन कार्यवाही का प्रभावी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्तों द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में त्वरित एवं सख़्त कदम उठाए गए। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत एक प्रकरण में 02 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जेल वारंट तैयार किए गए। साथ ही दोनों अनावेदकों…

Read More

द भारत टाइम्स 16 फरवरी 2026/ आज लोकभवन, सिक्किम में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रायपुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 12 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह दल 15 से 21 फरवरी तक सिक्किम के सात दिवसीय मीडिया प्रवास पर है। इस प्रवास का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास तथा सामरिक महत्व के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना है। माननीय राज्यपाल ने इस अवसर पर सिक्किम को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक राज्य बताते हुए इसकी अनेक पहलों सराहना की। इस मध्य…

Read More

रायपुर, 16 फरवरी 2026) रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पंडरी पुलिस ने एक आरोपी को पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन)  मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध रूप से हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त पर सख्ती बरती जा रही है, इसी क्रम में 15 फरवरी को थाना पंडरी पुलिस को सूचना मिली कि भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन…

Read More