Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 दिसंबर 2023/विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत कृषि उपज मंडी सारंगढ़ में मतगणना का कार्य शुरू होने से पहले सुबह 5 बजे से जिन-जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित थे वे आने लगे। कलेक्टोरेट से जुड़े गेट नंबर 1 में अधिकारी-कर्मचारी का प्रवेश द्वार बनाया गया था। मेन रोड से जुड़े गेट-2 से मीडिया सेंटर और उद्घोषक मंच के लिए राजनीतिक दलों के एजेंटों का प्रवेश द्वार बनाया गया था। सुबह 5 बजे से मतगणना कार्मिक, सभी राजनीतिक दल के सदस्य, अभ्यर्थी, गणना एजेंटों का प्रवेश एफसीआई गोदाम की ओर से बने गेट नंबर 3 से किया गया। इन…
छत्तीसगढ़ में एक ओर नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। रायपुर से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पद की कवायद भी चल रही है। ऐसे में प्रदेश के डिप्टी सीएम रहे टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पद के लिए डॉ. रमन सिंह और रेणुका सिंह को अपनी पसंद बताया है। अंबिकापुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मैं हारकर मैदान नहीं छोड़ूंगा। चुनाव पूर्व मैने कहा था कि यह मेरा अंतिम चुनाव होगा। मैं सारे बयानों को वापस लेता हूं। सिंहदेव ने जीत के लिए भाजपा को बधाई भी दी।…
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शासकीय एवम अशासकीय संगठनों और लोकसेवी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न एवं नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने केन्द्रीय सुरक्षा बलों सहित राज्य पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मुख्य निर्वाचन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी जल्द ही सीएम के नाम का ऐलान करने वाली है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की बेटी की है। रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीती हैं। वायरल वीडियो में रेणुका सिंह की बेटी कह रही है कि माँ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। रायपुर से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नबीन…
भोपाल। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 166 पार पहुंच गई है और राजस्थान में भी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीतती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आती नजर आ रही है। एमपी से शिवराज सिंह चौहान की विदाई का रास्ता देख रहे विरोधियों को भी करारा जवाब मिला है। बीजेपी ने एमपी में ऐसा खेल दिखाया है कि कांग्रेस की रातों की नींद उड़ चुकी है। कांग्रेस को केवल 66 सीटों…
बालोद। CG Election Result Hindi : कल यानी 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए जिसमें छत्तीसगढ़ में भाजपा ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज की।वहीं बालोद जिले के तीनों विधानसभा संजारी बालोद, गुंडरदेही और डौण्डीलोहारा विधानसभा सीट में एक बार फिर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर 2013 और 2018 का इतिहास दोहराया है। इन तीनों ही सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा, जहां डौण्डीलोहारा विधानसभा सीट से अनिला भेड़िया तीसरी बार विधायक चुनी गई। वहीं गुंडरदेही विधानसभा सीट से कुंवरसिंह निषाद और संजारी बालोद विधानसभा सीट से संगीता सिन्हा दूसरे बार विधायक चुने गए। इतने मतों से…
रायपुर। जीत के बाद पत्रकारों को रायपुर बीजेपी दफ्तर में मिठाई बांटी गई. ठाकरे परिसर में आज सुबह आहूत विधायकों बैठक को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बैठक की सूचना को लेकर विधायक पहुंच गए हैं। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनाव पर नजर रखते हुए तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम तय करेगा। सोशल इंजीनियरिंग और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर भी विचार किया जा रहा है।
रायपुर: Brijmohan Agrawal Makes Record बृजमोहन अग्रवाल ने बनाया रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को सर्वाधिक 67,719 मतों से हराया है। इस जीत के साथ अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक बन गए हैं। लगातार 8 बार चुनाव जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल इकलौते नेता हैं। इस विधानसभा चुनाव में अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,09,263 मत हासिल किए और कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया। महंत को 41,544 मत मिले। Brijmohan Agrawal Makes Record माना जा…
घर में पत्थरबाजी करने का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो कुम्हारी का है. यहां देर रात करीब 2.40 बजे दो युवक प्रार्थी के घर के पास पहुंचे. थोड़ी देर में दो युवतियां अपने दुपहिया वाहन में पत्थर लेकर पहुंचती है. इसके बाद एक साथ घर में पत्थरबाजी शुरू हो जाती है. प्रार्थी प्रतीक चौहान ने इसकी शिकायत कुम्हारी थाने में की है. प्रार्थी के मुताबिक वे पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों को नहीं जानता है और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है. लेकिन इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार काफी परेशान है.हालांकि पूरी घटना कुम्हारी के…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी माने जाने वाले आदिवासी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है तथा 29 में 17 आदिवासी सीट जीत ली है। चुनाव विश्लेषकों के मुताबिक, आदिवासी इलाकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की रैलियां, आदिवासी इलाकों से पार्टी की दो परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत और चुनाव पूर्व वादों ने भाजपा के पक्ष में काम किया है। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में 29 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्य की लगभग 32…

