Author: HD MAHANT
कांकेर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से आरम्भ हुई है. खरीदी का दौर जारी है लेकिन धान का उठाव नहीं होने से किसान बेहद परेशान हैं. उठाव नहीं होने के कारण किसानों के धान बिक नहीं पा रहे हैं. कांकेर के नक्सल प्रभावित पीढ़ापाल इलाके में 13 गांव के लगभग 540 किसान पंजीकृत हैं. जिनमें से अब तक 133 किसान ही अपनी उपज बेच पाए है. अभी भी 407 किसान धान बेचने से वंचित हैं. खरीदी का लक्ष्य 23 हजार क्विंटल रखा गया है. लेकिन इस खरीदी केंद्र में केवल 6 हजार क्विंटल ही धान की…
रायपुर। बहुमत मिलने के 6 दिन बाद भाजपा छग में सीएम फेस की घोषणा नहीं की है. जिस पर कांग्रेस ने तंज कसा है. X के जरिये ने मुख्यमंत्री चुनने की प्रकिया शेयर किया है. बता दें कि आज बीजेपी के पर्यवेक्षक रायपुर आ रहे है. इस सीएम फेस चुनने बनाई गई टीम में 3 पर्यवेक्षक शामिल है. जिसमें एक केंद्रीय मंत्री है. अर्जुन मुंडा जो आदिवासी समाज के बड़े नेता है. सूत्रों के मुताबिक आज देर रात छग को सीएम मिलेगा.
बिलासपुर : बिलासपुर में रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले ADRM के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्कूल जाने के लिए मां उठाने के लिए पहुंची तो कमरे में बेटे की लाश फंदे से लटकती मिली। मां के मुताबिक रात में खाने के बाद वो सोने चला गया था। युवल कुमार (16) जैन इंटरनेशनल स्कूल में ग्यारहवीं में पढ़ता था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे में पदस्थ ADRM श्यामसुंदर वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गुरुवार की रात घर पर पत्नी और दो बेटे थे। पति…
तेलंगाना सरकार ने 9 दिसंबर यानी आज से राज्य के स्वामित्व वाली राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा पूरा करने के लिए आदेश जारी किया है। कांग्रेस सरकार ने गुरुवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 9 दिसंबर को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और ‘राजीव आरोग्यश्री’ स्वास्थ्य योजना को शुरू करने का फैसला किया था। ‘राजीव आरोग्यश्री’ के तहत 10 लाख रुपये का बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा। तेलंगाना की सीमाओं के भीतर कहीं भी फ्री यात्रा बता दें कि ये…
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सौर मिशन को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इसरो के अंतरिक्ष यान आदित्य एल-1 पर लगे ‘सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप’ (एसयूआईटी) सूरज की रंग बिरंगी तस्वीरें भेजी हैं। इस टेलीस्कोप ने 6 दिसंबर को सूरज की ये तस्वीरें लीं। पहली बार ली फुल डिस्क तस्वीरें इसरो की ओर से यह बताया गया कि सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप ने सूरज की पहली बार फुल डिस्क तस्वीरें ली हैं। ये तस्वीरें 200 से 400 नैनोमीटर वेवलेंथ की हैं। इसमें सूरज 11 अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। इसरो ने ये तस्वीरें जारी कर दी…
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर…
रायपुर. 1998 बैच के आईपीएस अमित कुमार सीबीआई के डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं. वे सोमवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वाइन करेंगे. जानकारी के अनुसार,अमित कुमार को पुलिस महकमे में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. नई सरकार बनने के बाद ही तय होगा कि, उन्हें कौन सा पोस्ट दिया जाएगा.बता दें कि, अमित कुमार सीबीआई में एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेश (पॉलिसी) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. खास बात तो ये है कि, वे लालू यादव के चारा घोटाले की जांच टीम में भी शामिल थे. वे रायपुर समेत कई जिलों के एसपी भी रह चुके हैं.
कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक के ग्राम केरावाही में गर्म तेल से 25 बच्चों के हाथ जलाने का मामला सामने आया है। जिससे उनके हाथों पर फफोले पड़ गए हैं। परिजनों का आरोप है कि शिक्षकों के कहने पर बच्चों ने एक-दूसरे के हाथों में गर्म तेल डाला है। DEO ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले हेडमास्टर और दो शिक्षक निलंबित होंगे। घटना पूर्व माध्यमिक स्कूल केरावाही की है। बताया जा रहा है कि स्कूल के शौचालय के सामने किसी ने टॉयलेट कर दिया। छुट्टी के दिन यह घटना हुई है। शिक्षक बाहर थे। जब स्कूल पहुंचे, तब बच्चों से…
हल्दी रस्म के दौरान दीवार ढही…6 की मौत:17 महिलाएं, JCB से हटाया गया मलबा; शादी वाले घर पर मचा कोहराम
मऊ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दूल्हे की हल्दी की रस्म के दौरान घर के बगल में बन रहे मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबने से चार महिलाओं और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें दूल्हे के रिश्तेदार भी शामिल हैं। मौके पर JCB से मलबा हटवाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल और आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डे के पास का है। यहां मदापुर समसपुर स्थित एक व्यक्ति…
कोरबा। कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अब समीक्षा का दौर जारी है। कोरबा जिले में भी शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने हार को लेकर मंथन किया। इस दौरान कोरबा विधायक और सरकार में राजस्व मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल का गुस्सा फूटा। उन्होंने सीधे-सीधे प्रदेश के मुखिया को हार की असली वजह करार दिया है। जयसिंह ने कहा कि जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। जिन्होंने पांच साल सरकार की अगुवाई की उनकी गलत नीतियों और तानाशाही रवैया ही हार का असली कारण है। खासतौर पर कोरबा जिले में चुन चुनकर ऐसे अधिकारियों को भेजा गया। जो भ्रष्टाचार में लिप्त…



