Author: HD MAHANT
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान का मतगणना जारी है. मतगणना के अब तक जो रुझान आए हैं उसमें बीजेपी बढ़त बनाई हुई है. जिसमें भाजपा 51, कांग्रेस 37 और अन्य 2 पर आगे चल रही है. वहीं रायपुर जिले के 7 विधानसभा सीटों 5 राउंड के गिनती के बाद भाजपा सभी सीटों में कब्जा बनाई हुई है. रायपुर जिले के 7 विधानसभा में कौन कहां आगे रायपुर पश्चिम – राजेश मूणत (भाजपा) 6376 वोटों से आगे रायपुर उत्तर – पुरंदर मिश्रा (भाजपा) 8000 वोटों से आगे रायपुर दक्षिण – बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 5000…
रायपुर : चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी 47 और कांग्रेस 40 सीटों पर आगे है. कांकेर, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ के चौथे राउंड की मतगणना तक के मिले परिणाम के अनुसार कांकेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शंकर ध्रुवा भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के गौतम उइके से आगे चल रही हैं, वहीं अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह उसेंडी कांग्रेस प्रत्याशी रुपसिंह पोटाई से काफी आगे चल रहे हैं। वही दूसरे राउंड में महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारिकाधीश यादव-9270,…
रायपुर : दूसरे राउंड में 5334 वोटों से बृजमोहन अग्रवाल आगे है. बीजेपी ने 46 तो वहीं कांग्रेस ने 40 सीटों पर आगे है. धमतरी विधानसभा में तीसरे राउंड तक कांग्रेस से ओमकार साहू 5440 वोट से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस से ओमकार साहू को 5840, भाजपा से रंजना साहू को 3217 वोट मिले हैं. वहीं सिहावा विधानसभा में तीसरे राउंड तक कांग्रेस के अंबिका मरकाम 1828 वोट से आगे चल रही है. यहां अंबिका मरकाम 5248 को वोट, श्रवण मरकाम को 4859 वोट मिले हैं. वहीं कुरुद विधानसभा में तीसरे राउंड तक भाजपा के अजय चंद्राकर 2530 वोट…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीजेपी 42 सीट पर आगे है. यह आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी किये है. राजनांदगांव की सीट से दूसरे राउंड में भाजपा रमन सिंह 2500 वोटों से आगे चल रही है। पंडरिया विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा 700 वोटों से आगे चल रही है. कवर्धा से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा 2887 वोटों से आगे चल रहे हैं. यानी यहां से मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे हैं।

